फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   after fail in 12th class result, student commit suicide

12वीं में फेल होने से आहत छात्र ने घर में फंदा लगा की खुदकुशी

Wed, 18 May 2016 06:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नकोदर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, नकोदर(पंजाब) Updated Wed, 18 May 2016 06:04 PM IST
विज्ञापन
after fail in 12th class result, student commit suicide
फांसी - फोटो : फाइल फोटो

बारहवीं कक्षा के परिणाम में फेल हो जाने के चलते मानसिक तनाव में आकर छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना पंजाब के नकोदर का है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित किए गए बारहवीं कक्षा के परिणाम में फेल हो जाने के चलते एक छात्र मानसिक तनाव में आ गया।

विज्ञापन


इससे 20 वर्षीय छात्र ने सोमवार शाम को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र की पहचान सौदागर के तौर पर हुई है। थाना सदर नकोदर के एएसआई मनजीत सिंह ने कहा कि सोमवार शाम को सौदागर अपने घर में अकेला था।
विज्ञापन


उसके माता-पिता और भाई घर से कहीं बाहर गए हुए थे। जब परिवार वाले वापस आए तो देखा सौदागर का शव फंदे पर लटका हुआ था। परिवारवालों के अनुसार सौदागर परिणाम घोषित होने के दिन से ही तनाव में रहता था। छात्र के पिता सरवण के बयान के आधार पर 174 की कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed