फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   after accident car snatched and flees

एक्सीडेंट के बाद गाड़ी छीनकर भागे नशे में धुत युवक

Thu, 28 Aug 2014 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 28 Aug 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
after accident car snatched and flees

सेक्टर-7/8 के चौक पर एक्सीडेंट के बाद नशे में धुत्त पांच युवक दूसरे पक्ष की गाड़ी छीन कर फरार हो गए। हादसे के वक्त पिकअप गाड़ी मसाले की सप्लाई करके सेक्टर-26 मंडी जा रही थी। उसकी टक्कर बोलेरो गाड़ी से हुई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार टक्कर के बाद बोलेरो से पांच युवक उतरे और उन्होंने पिकअप चालक तरसेम लाल को पकड़कर बाहर खींच लिया। पांचों नशे में धुत्त थे और उससे पचास हजार रुपये मांगने लगे। उन्होंने तरसेमलाल और सेल्समैन अरविंद की पिटाई कर दी और गाड़ी छीनकर भाग गए।
विज्ञापन


इस बीच पुलिस ने युवकों का पीछा कर गाड़ी को सेक्टर 44/45 की लाइट प्वाइंट के पास पकड़कर सेक्टर 26 थाने लेकर आई। पकड़े गए युवकों में दो जसमीत और मनप्रीत लवली यूनिवर्सिटी के छात्र हैं और सिविल इंजीनियरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तरसेम लाल की शिकायत पर पुलिस ने पकड़े गए युवकों पर मामला गाड़ी छीने, मारपीट करने और जाने से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया।

पीसीआर कर्मी खड़े देखते रहे
सेक्टर 26 स्थित अंबाला स्टोर के मालिक रविप्रकाश कांसल ने बताया कि उनकी सेल्समैन अरविंद मसाले की सप्लाई कर दुकान पर वापस आ रहा था। हादसे के वक्त पिटाई करने वालों ने खुद को सीआईए स्टाफ के जवान बताया था। जब वे मौके पर पहुंचे तो दो युवक गाड़ी छीनकर मोहाली की तरफ भागने लगे।


सामने ही पीसीआर गाड़ी खड़ी थी लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रुम में फोन कर मामले की सूचना दी।

पीसीआर जिप्सी ने पीकअप गाड़ी का पीछा कर नशे में धुत दो युवकों को सेक्टर 44/45 से दबोच लिया।एएसपी परमिंद्र सिंह ने बताया कि पीकअप गाड़ी छीनकर भागने वाले दो युवकों को पुलिस ने दबोच लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed