फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AFGAN resident arrested in chandigarh international airport

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अफगान नागरिक गिरफ्तार

Wed, 10 Feb 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 10 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
AFGAN resident arrested in chandigarh international airport

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मोहाली पुलिस ने

विज्ञापन
मंगलवार को एक अफगान नागरिक को काबू किया है। आरोप है कि उसका पासपोर्ट एक्सपायर हो चुका था। जबकि उसका वीजा वर्ष 2010 में खत्म हो चुका है।

जांच में उसके अन्य दस्तावेज भी अधूरे पाए गए। आरोपी की पहचान मसूद निवासी काबुल (अफगानिस्तान) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पर 14, 14ए फॉरेन एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, 2009 में आरोपी भारत आया था। दिल्ली में उसके भाई और बहनें रहतीं हैं। उनके पास ही वह रहता था। पता चला है कि आरोपी दसवीं तक पढ़ा और हिंदी व अंग्रेजी अच्छी तरह से जानता है। दो दिन पहले वह अपने साथियों के साथ साबुन बनाने वाली एक मशीन खरीदने के लिए यहां आया था।

अफगान दूतावास को दी सूचना, गाइड का काम करता है युवक

AFGAN resident arrested in chandigarh international airport

इसके बाद वह मंगलवार दोपहर ढाई बजे जैसे ही मुंबई जाने वाली फ्लाइट में सवार होने पहुंचा तो एयरपोर्ट के मुलाजिमों ने उसके दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान पता चला कि उसका वीजा वर्ष 2010 में खत्म हो चुका है। और न हीं उसने अपना पासपोर्ट रिन्यू करवाया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मसूद गाइड का काम करता है। वह इन छह सालों में भारत के कई राज्यों में घूम चुका है। वहीं, मोहाली पुलिस ने अफगान दूतावास को इस संबंध में सूचित कर दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस मसूद से पूछताछ कर रही है कि वह पंजाब में कहां-कहां गया था।

किस कंपनी से वह मशीन लेने आया था।  इसके अलावा पुलिस ने आसपास के अन्य राज्यों को भी इस संबंध में सूचना दे दी है। बता दें कि जब से चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू हुआ है तब से यह पहला मौका है कि कोई विदेशी नागरिक इस तरह गिरफ्तार हुआ है।

पठानकोट हमले के बाद से है अलर्ट
कुछ समय पहले पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के बाद से ही पंजाब में हाई अलर्ट है। वहीं, एयरपोर्ट की सुरक्षा में स्पेशल कमांडो दस्ता लगाया गया है। इसके अलावा एयरपोर्ट को जाने वाली सड़क पर स्पेशल चेकपोस्ट लगाए जाते हैं, ताकि कोई संदिग्ध व्यक्ति एयरपोर्ट तक न पहुंच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed