फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   advisor told, prevent crime graph but its gone up

एडवाइजर बोले-क्राइम रोको, लेकिन शहर में बढ़ा अपराध

Tue, 23 Feb 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 23 Feb 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
advisor told, prevent crime graph but its  gone up

शहर में वारदातों पर लगाम लगाने को एडवाइजर की इमरजेंसी मीटिंग के बावजूद पुलिस की नींद नहीं खुली। सिटी के तीनों डिवीजन में स्नैचिंग, चोरी, लूट की वारदात में कमी नहीं आई है।

विज्ञापन


शहर में क्राइम के बढ़ोत्तरी को देखकर एडवाइजर विजय कुमार देव ने 10 फरवरी को सचिवालय में पुलिस के आला अधिकारियों की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई थी। इस मीटिंग में होम सेकेटरी सहित आईजी आरपी उपाध्याय और एसएसपी डा. सुखचैन सिंह गिल मौजूद थे। पुलिस नाकामी पर एडवाइजर ने फटकार लगाकर आदेश दिया था कि सभी एरिया के डीएसपी और थाना प्रभारी सजग किया जाए। जिसके एरिया में क्राइम बढ़ेगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन


 पिछले 10 दिन में शहर में स्नैचिंग, लूट, अपहरण की दो दर्जन वारदातें दर्ज की र्गइं। इसके बाद एडवाइजर ने होम सेक्रेट्री सहित पुलिस के आला अधिकारियों की मीटिंग बुलाई थी। लेकिन मीटिंग में सख्त हिदायत के बावजूद शहर में क्राइम के ग्राफ में कोई कमी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10/02/2016
- देर रात मुन्डेला लाइट प्वाइंट पर आठ लुटेरों ने एक युवक का अपहरण कर लिया। उसके सिर पर ईंटों से हमला कर 800 रुपये नगद और मोबाइल लेकर फरार हो गए। अस्पताल में युवक के सिर पर कुल 16 टांके लगाए गए।
- कैंबवाला स्थित मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर चोरों ने 40 हजार रुपये कैश सहित 12 मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। सेक्टर-3 थाना पुलिस मामले की जांच में लगी है।
- सेक्टर-17 के बस स्टैंड के सामने सेक्टर-22 की मोबाइल मार्केट स्थित दुकान से 12 से अधिक मोबाइल और हजारों रुपये चोरी कर लिए गए। सेक्टर-17 थाना पुलिस मामले की जांच में लगी है।

12/2/2016
सेक्टर 52 स्थित गांव कजहेड़ी में बिना आईडी  प्रूफ कमरा न देने पर दो युवकों ने होटल मालिक को बंधक बना लिया और जमकर पीटा।  पीड़ित के भाई ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उसके भाई के छोड़ने के लिए पांच लाख रुपया मांगा है। हालांकि, बाद में पुलिस ने आरोपी सुधीर और कलाम को गिरफ्तार कर लिया।

14/02/2016
सेक्टर-19 के मकान नंबर 217 में रिटायर्ड बैंक अधिकारी के घर में चोरों ने एक लाख नगदी सहित करीब पांच लाख की चोरी कर ली। इस दौरान रिटायर्ड बैंक अधिकारी अजय कुमार परिवार के साथ दिल्ली रिश्तेदार की शादी में गए हुए थे।

15/2/2016
1- मनीमाजरा में रविवार शाम पांच बजे एक्टिवा सवार सेक्टर-44 निवासी संतोष कुमार से बाइक सवार आरोपी पर्स छीनकर फरार हो गए। वारदात पंचकूला और चंडीगढ़ बार्डर पर हुआ था। इस वारदात में एक्टिवा से गिरने से पीड़ित महिला को चोट भी लगी थी।
2- सेक्टर-22 निवासी पवन कुमार के घर में देर रात चोरों ने तीन सोने की अंगूठियां, चांदी के  गहने और करीब 10 हजार रुपये की नगदी चुराया। इस दौरान पवन कुमार परिवार के साथ बाहर गए थे। उनका मकान बंद पाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

16/02/2016
अरोमा होटल से पंजाब के पूर्व गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बीकेएन छिब्बर की पोती के शादी समारोह से डेढ़ लाख की नगदी सहित चार लाख के गहने चोरी हो गए। इस दौरान पुलिस को पीड़ित पक्ष ने संदिग्ध नाबालिग आरोपी की फोटो भी सौंपी थी। सेक्टर-17 थाना पुलिस मामले की जांच में लगी है।

18/02/2016
- सेक्टर-36 स्थित एमसीएम कॉलेज की तीन छात्राएं पैदल ही किसी काम से सेक्टर-37 जा रही थीं।  रास्ते में स्विफ्ट कार सवार तीन युवकों  ने पीछा कर उनसे छेड़छाड़ की। शिकायत पाकर पहुंची ने पुलिस ने तीनों आरोपी युवक अमन, मुनीष और राहुल को गिरफ्तार करके जमानत पर छोड़ दिया।
-  सेक्टर-49/50 लाइट प्वाइंट पर  एक्टिवा सवार आरोपी युवक डॉ. हरमिंद्र कौर का पर्स छीनकर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-49 थाना पुलिस मामले की जांच में लगी है।

19/02/2016
सेक्टर-36 स्थित टार्क कंपनी के मालिक के घर से दो लाख कैश सहित पचास लाख के गहने चोरी हुए। इसी दौरान सेक्टर-36 स्थित मकान नंबर-612 में भी उसी तरीके से चोर दाखिल होकर लाखों की चोरी कर गए। दूसरे मामले में शिकायत मकान मालिक हरिंदर सिंह गिल ने दर्ज करवाई थी।

20/02/2016
हल्लोमाजरा निवासी युवक इंदरजीत सिंह ने एक नाबालिग से रेप की कोशिश की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इसके तीन दिन पहले युवक हल्लोमाजरा में ही एक महिला को चाकू मारकर फरार हो गया था।

भाई-बहन ने भी दिखाया था साहस
11 फरवारी देर शाम डड्डूमाजरा में स्थानीय निवासी आरती का दो स्नैचरों ने पर्स छीन लिया। इसके बाद उसका शोर सुनकर उसका भाई अश्वनी भी मौके पर पहुंच गया। इसके बाद दोनों भाई बहन ने दोनों स्नैचर सौरभ और विशाल को दबोचकर पुलिस के हवाले किया था।

आर के गर्ग, आरटीआई एक्टिविस्ट के मुताबिक चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा सिर्फ अच्छे-अच्छे और तीखे तेवर वाले निर्देश देने से पुलिस काम नही करती है। प्रशासन को चाहिए अपने निर्देश को अच्छी से खुद फालो करवाए। करीब छह महीने पहले भी एडवाइजर ने एरिया प्रभारी पर कार्रवाई के आदेश जारी किए थे। अब सवाल यह बनता है कि क्राइम ग्राफ तेजी से बढ़ने और सट्टेबाजी का मामला सामने आने पर कितने एरिया प्रभारी पर कार्रवाई की गई।


बलजिंदर सिंह बिट्टू, फासवेक चेयरमैन ने बताया कि शहर के पार्क, सेक्टर, मार्केट और भिखारी के रूप में घूमने वाले अज्ञात लोग बढ़ते क्राइम का सबसे बड़ी वजह हैं। चंडीगढ़ पुलिस को पता होना चाहिए कि सिर्फ मीटिंग और पेपर वर्क करने से अपराध कम नहीं होगा। इसके लिए पुलिस को अच्छे से जांच और काम करना होगा।

नरेश महाजन, महासचिव व्यापार मंडल के अनुसार चंडीगढ़ पुलिस द्वारा व्यापारियों की सुरक्षा और क्राइम की घटनाओं पर लगाम लगाने का लगातार वादा होता रहा है। लेकिन, छोटे मोटे वारदात लगातार बढ़ रही हैं। इसके अलावा समय समय पर शहर में हत्या, लूट जैसी दिल दहलाने वाली घटनाएं व्यापारियों को सहमा देती हैं।


डा. सुखचैन सिंह गिल, एसएसपी ने बताया कि चोरी और स्नैचिंग की वारदात पर लगाम लगाने के प्रति पुलिस पूरी तरह से सजग है। इस दौरान रात्रि में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। पुलिस पूरी तरह से लोगों के जान माल की सुरक्षा में तैनात है। हालांकि, ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए लोगों को भी तेज और जागरूक होना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed