फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   adult video, adult audio, crime, teacher adult audio, bhiwani, haryana

अश्लील ऑडियो वायरल, ‘मुझे क्यों कर रहे हो बदनाम, दे दूंगी जान’

Sun, 20 Mar 2016 04:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी Updated Sun, 20 Mar 2016 04:05 PM IST
विज्ञापन
adult video, adult audio, crime, teacher adult audio, bhiwani, haryana
रेप, गैंगरेप - फोटो : डेमो फोटो
भिवानी में शिक्षक की छात्रा के साथ अश्लील ऑडियो क्लिप वायरल होने के मामले की जांच में जुटी पुलिस के सामने शनिवार को एक और ऑडियो सामने आया। इसमें एक छात्रा ऑडियो में नाम आने से आहत हैं और खुद को बदनाम करने का कहते हुए जान देने की बात कह रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नया ऑडियो दो तीन दिन पहले आत्महत्या करने वाली छात्रा का है, हालांकि पुलिस फिलहाल इसकी पुष्टी नहीं कर रही। उधर एक छात्रा ने पहले से ही आरोपी दो शिक्षकों और अन्य युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। छात्रा ने फोन पर अश्लील बातचीत और उससे छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


नए ऑडियो में दो युवक एक छात्रा से बातचीत कर रहे हैं। छात्रा बता रही है कि एक अन्य लड़की उसका नाम लेकर उनसे बातचीत कर रही है और इससे वह बदनाम हो रही है। वह इस मामले में जान देने की भी बात कह रही है। नए ऑडियो में तीन-चार युवकों के नाम सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑडियो से यह भी स्पष्ट हुआ है कि इसमें ब्लैकमेलिंग का खेल भी चल रहा था। कुछ युवक छात्राओं की बातचीत की रिकार्डिंग करते थे। नया ऑडियो वायरल होने से गांव में तनाव का माहौल है।

अश्लील ऑडियो मामले में कहा जा रहा है कि गांव के कुछ युवक लड़कियों से बातचीत कर उनको ब्लैकमेल करते थे। उधर पुलिस का कहना है कि आरोपी शिक्षकों की धरपकड़ के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। इस मामले में  एक युवक पर केस दर्ज किया गया है।

दो टीचर्स पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

adult video, adult audio, crime, teacher adult audio, bhiwani, haryana
रेप, गैंगरेप - फोटो : डेमो फोटो
इस बीच ऑडियो में नाम आने पर एक और छात्रा ने शिक्षकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा की शिकायत पर पहले से नामजद दो शिक्षकों हरिओम और नरेश के खिलाफ छेड़छाड़, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, वहीं बेरला के युवक राज कुमार उर्फ बिल्ला के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।


छात्रा ने शिकायत में कहा है कि 28 नवंबर को ढाई बजे उसके पास फोन कर अश्लील बातचीत की गई। उसके साथ छेड़छाड़ भी की गई। बदनाम क्यों कर रहे हो, दे दूंगी जान

डीएसपी से मिले शिक्षक के परिजन, दिया ऑडियो
मामले में आरोपी एक शिक्षक के परिजन शनिवार शाम जांच कर रहे डीएसपी से मिलने पहुंचे। नया ऑडियो भी उनको सुनाया और बताया कि मामले की पूरी जांच की जानी चाहिए। जो शिक्षक दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो लेकिन कोई भी निर्दोष नहीं फंसे। मामला सामने आने के बाद गांव का माहौल भी बदला हुआ है।

एक छात्रा ने शिकायत दी है। उसने फोन पर अश्लील बात करने और छेड़छाड़ की बात कही है। छात्रा की शिकायत पर शिक्षक हरिओम, नरेश, एक युवक राज कुमार उर्फ बिल्ला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पोक्सो एक्ट भी लगाया गया है।
- बृजबाला, एसआई, महिला थाना

आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  
- उदमीराम, एसएचओ, सदर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed