{"_id":"58446a3f4f1c1b0e2fa867ef","slug":"addictive-and-fun-was-to-steal-vehicles-seized-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की लत व मौज मस्ती के लिए करता था चोरी, 9 वाहन बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे की लत व मौज मस्ती के लिए करता था चोरी, 9 वाहन बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 05 Dec 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में पार्किंगों से दुपहिया वाहनों की चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने सेक्टर-25 से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 09 स्कूटर व मोटरसाइकिलें बरामद किया है।
विज्ञापन
जानकारी देते हुए डीएसपी सेंट्रल राम गोपाल ने बताया कि आरोपी की पहचान कांसल निवासी राम कुमार (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि रामकुमार को शुक्रवार रात सेक्टर-25 स्थित डेंटल कालेज के पास से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
जिसके बाद पूछताछ कर आरोपी से चार एक्टिवा, चार मोटरसाइकिलें और एक एलएमएल वेस्पा स्कूटर बरामद किया गया है। सेक्टर-24 चौकी इंचार्ज रोहताश यादव ने बताया कि शुक्रवार रात को पुलिस टीम के साथ सेक्टर-25 डेंटल कॉलेज के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
इतने में सेक्टर-25 की तरफ से रामकुमार एक्टिवा लेकर आया तो पुलिस ने उसे रोक कर कागजात मांगे। राम कुमार कागज न दिखाने को लेकर बहाने बनाने लगा। शक होने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि एक्टिवा सेक्टर-25 से चोरी किया था। पुलिस ने रामकुमार को हिरासत में ले पूछताछ की तो उसने बताया कि नशे की लत व मौज मस्ती शहर की पार्किंग से वाहनों की चोरियां करता था।
पुलिस ने बताया कि राम कुमार की गिरफ्तारी से सेक्टर-11 पुलिस स्टेशन के तीन वाहनों की चोरी के मामले सुलझ गए हैं। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी से पूछताछ में और भी मामले सुलझेंगे।