फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Actress Shilpa Shetty Car Accident in Punjab

ब्रेकिंग: हादसे में बाल-बाल बचे राज-शिल्पा

Thu, 25 Sep 2014 07:47 PM IST
रवि पाठक/अमर उजाला, कपूरथला
रवि पाठक/अमर उजाला, कपूरथला Updated Thu, 25 Sep 2014 07:47 PM IST
विज्ञापन
Actress Shilpa Shetty Car Accident in Punjab

अमृतसर-जालंधर नेशनल हाइवे पर गांव ढिलवां के पास अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी जबरदस्त हादसे में बाल-बाल बच गईं। उनकी मर्सीडीज कार को सामने से आ रही दो कारों ने टक्कर मार दी। हादसे के समय वे और राज कुंद्रा कार के अंदर ही थे। हालांकि उन्हें कम चोटें आईं, लेकिन उनकी मर्सीडीज बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

विज्ञापन


हादसे से शिल्पा शेट्टी के बाडी गार्ड इतना गुस्साए कि उन्होंने सामने वाली दोनों कारों में जबरदस्त तोड़फोड़ कर डाली और कार चालकों को बुरी तरह पीटा। मामला बढ़ता देख मौके पर पुलिस पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सूत्र बताते हैं कि इस मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है।
विज्ञापन


दोनों बाडीगार्ड थाने तलब
उधर, सबडिवीजन भुलत्थ के डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि उन्हें हादसे के बारे में सूचना मिल गई है। थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि शिल्पा के बाडीगार्डों को थाने में उनके सामने पेश किया जाए। उसके बाद आगे बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता रानी की कृपा से बची हूं

Actress Shilpa Shetty Car Accident in Punjab

हादसे के बाद जालंधर में पत्रकारों से बातचीत में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भावुक हो उठीं। उन्होंने कहा कि आज पहला नवरात्र है, महारानी ने हमें (मुझे और राज) को बचा लिया। इतनी गंदी ड्राइविंग करते हैं यहां के लोग, मुझे तो घबराहट ही होने लगी है।

शिल्पा बोली कि राजासांसी एयरपोर्ट से जालंधर की ओर आते समय रास्ते में ढिलवां के निकट गाड़ी का एक्सीडेंट होने लगा था, जिससे शिल्पा बेहद घबरायी हुई थीं।

इतना ही बोलीं कि आज तो मरते-मरते बच्चे हैं, इतनी तेजी से सिक्योरिटी की एक गाड़ी हमारे आगे आ गई और काफी मुश्किल से हम बचे, वर्ना एक बड़ा एक्सीडेंट हो जाता। शिल्पा को घटना का पूरा हाल भी नहीं पता था कि उसके वहां से जाने के बाद क्या हुआ ?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed