फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Active member of gangster Tinu gang arrested

Punjab: सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश में शामिल गैंगस्टर टीनू का साथी गिरफ्तार, किया चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 30 Oct 2022 12:12 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 30 Oct 2022 12:12 AM IST
सार

विदेशी पिस्टल के साथ गैंगस्टर टीनू का साथी गिरफ्तार हुआ है। आरोपी को अदालत ने सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।

विज्ञापन
Active member of gangster Tinu gang arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश में शामिल गैंगस्टर दीपक उर्फ टीनू के मददगार मानसा सीआईए प्रभारी प्रीतपाल को चंडीगढ़ में खूब मौज कराई गई थी। उसे नाइट क्लबों में घुमाया गया और जमकर खरीदारी भी कराई गई थी। यह खुलासा गैंगस्टर टीनू के साथी बापूधाम कॉलोनी निवासी मोहित भारद्वाज (32) की गिरफ्तारी के बाद हुआ है। जिला अपराध प्रकोष्ठ ने मोहित को विदेशी पिस्टल के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी मोहित को अदालत में पेश किया जहां से उसे सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। 

विज्ञापन


जिला अपराध प्रकोष्ठ के प्रभारी नरेंद्र पटियाल को गुप्त सूचना मिली थी कि दीपक उर्फ टीनू गैंग का सक्रिय सदस्य शास्त्री नगर से मनीमाजरा की ओर पैदल जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को शास्त्री नगर लाइट प्वाइंट के पास से गिरफ्तार कर लिया। टीम ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से विदेशी पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर टीनू ने ही मोहित को विदेशी पिस्टल मुहैया करवाई थी। 
विज्ञापन


बता दें कि गैंगस्टर टीनू सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश में शामिल था। मूसेवाला हत्याकांड में पूछताछ के लिए मानसा पुलिस उसे लेकर आई थी। इस बीच वह मानसा सीआईए प्रभारी प्रीतपाल की हिरासत से फरार हो गया था। बाद में पता चला कि टीनू प्रीतपाल की मदद से ही भागा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Punjab: पंजाब-हिमाचल सीमा पर लग्जरी गाड़ी से 2 करोड़ की नकदी बरामद, हिमाचल में चुनाव के चलते लगाया था नाका

बाद में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 19 अक्तूबर को टीनू को अजमेर (राजस्थान) से गिरफ्तार कर लिया था जबकि उसकी गर्लफ्रेंड को मुंबई एयरपोर्ट से पकड़ा गया था। मामले में प्रीतपाल सिंह को बर्खास्त कर दिया था। फिलहाल प्रीतपाल जेल में है और गैंगस्टर टीनू दिल्ली स्पेशल सेल की हिरासत में। 

फरार टीनू को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा है और उससे पूछताछ चल रही है। टीनू गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है। टीनू हरियाणा के नाम से फेसबुक पर भी कई अकाउंट सक्रिय हैं, जिन्हें लगातार अपडेट भी किया जा रहा है। पुलिस आरोपी मोहित से पूछताछ कर रही है कि वह टीनू के कहने पर किन-किन वारदातों में शामिल रहा है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि चंडीगढ़ में टीनू गैंग के और कितने साथी मौजूद हैं। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या से तीन दिन पहले टीनू की जेल में ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से फोन पर बात हुई थी। 

 
संपत नेहरा और मोहित एक ही कक्षा में पढ़ते थे  
पुलिस ने बताया कि मोहित भारद्वाज और संपत नेहरा दोस्त हैं। दोनों एक साथ पढ़े हैं। संपत और मोहित दोनों सेक्टर-26 में एक साथ रहते थे। संपत नेहरा के जरिए वह गैंगस्टर टीनू के संपर्क में आया और उसका काफी करीबी बन गया। मोहित क्लबों में दीपक के कहने पर उसके साथियों का मनोरंजन करवाता था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोहित गैंगस्टर टीनू के नाम से चंडीगढ़ के कई क्लबों में धौंस भी जमाता था।  

जांच में पता चला है कि मोहित दीपक के कहने पर प्रीतपाल को चंडीगढ़ के क्लबों में घुमाता था। जुलाई 2022 में प्रीतपाल चंडीगढ़ आया था। इस दौरान उसे खरीददारी भी कराई गई थी। - कुलदीप चहल, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed