{"_id":"5cbbfd97bdec222ffc35b302","slug":"active-and-cash-money-robbed-by-three-boys-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः बाइक सवार तीन बदमाश लूट ले गए एक्टिवा और एक लाख रुपये, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ः बाइक सवार तीन बदमाश लूट ले गए एक्टिवा और एक लाख रुपये, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी
Sun, 21 Apr 2019 11:04 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 21 Apr 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार तीन लुटेरे व्यक्ति को डरा धमकाकर एक्टिवा स्कूटी और करीब एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। विरोध करने पर मारपीट भी की। घटना चंडीगढ़ में सेक्टर-26 स्थित ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट के पास शनिवार देर रात की है। वारदात की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित का बयान दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे और चौराहों पर लगे कैमरे खंगाल रही है।
देर रात तक लुटेरों का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सका था। पीड़ित विनोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पंचकूला सेक्टर-15 में रहते हैं और मुल्लापुर से एक्टिवा से अपने घर लौट रहे थे। जब वह सेक्टर-26 स्थित ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट से आगे रेलवे क्रासिंग लाइट प्वाइंट की तरफ बढ़े तो लुटेरों ने स्ट्रीट लाइट बंद होने का फायदा उठाकर उनकी एक्टिवा के आगे अपनी बाइक लगाकर उन्हें रोक लिया। उसके बाद उनसे जबरदस्ती मारपीट कर एक्टिवा स्कूटी लूट ली और फरार हो गए।
विनोद के अनुसार, एक्टिवा में एक लाख रुपये रखे थे। वारदात के बाद विनोद ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद सेक्टर 26 थाना प्रभारी सहित पीसीआर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। लुटेरों की बाइक का नंबर पता करने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई है। पुलिस देर रात तक पीड़ित से आरोपियों के हुलिए के बारे में पूछताछ कर रही थी।