Patiala Crime News: पत्नी पर फेंका तेजाब, 20 दिन बाद पीजीआई में मौत, पति के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस के मुताबिक बलजीत कौर ने मरने से पहले पति के खिलाफ बयान दे दिया था। इसके आधार पर उसके खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया था। अब मौत के बाद आरोपी के खिलाफ दर्ज केस में हत्या की धारा जोड़ दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला के गांव दुगाल कलां में नशे करने से रोकने पर गुस्से में आकर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। गंभीर रूप से झुलसी पत्नी की वारदात के करीब 20 दिन बाद बुधवार को पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई है। थाना पातड़ां पुलिस ने मामले में आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान बलजीत कौर (43) के तौर पर हुई है।
पुलिस ने इलाज के दौरान ही बयान ले लिया था। पुलिस के मुताबिक बलजीत कौर की करीब 22 साल पहले गांव दुगाल कलां के रहने वाले बूटा सिंह के साथ शादी हुई थी। इस शादी से दोनों के तीन बच्चे हैं, जिनमें से बड़ी बेटी 20 साल की और 19 साल का बेटा शामिल है। पुलिस के मुताबिक बूटा सिंह शराबी है और पत्नी बलजीत कौर उसे पीने से रोकती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़ा रहता था। बूटा सिंह पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। बूटा सिंह ने शराब की लत के कारण कामकाज करना भी छोड़ दिया था।
छह जुलाई 2023 को भी पति-पत्नी में काफी झगड़ा हुआ। पुलिस के मुताबिक बूटा सिंह ने नशे के लिए पत्नी से पैसे मांगे और उसने देने से इन्कार कर दिया। इससे भड़के बूटा सिंह ने तेजाब लाकर पत्नी पर फेंक दिया। बाद में खुद भी कोई जहरीली दवा पी ली। पुलिस के मुताबिक गंभीर हालत में बलजीत कौर को पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
वहीं, पति करीब 10 दिनों के इलाज के बाद स्वस्थ हो गया। इसी बीच बुधवार को बलजीत कौर की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बलजीत कौर ने मरने से पहले पति के खिलाफ बयान दे दिया था। इसके आधार पर उसके खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया था। अब मौत के बाद आरोपी के खिलाफ दर्ज केस में हत्या की धारा जोड़ दी गई है।