फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused Released of Gangster Dimpy

डिम्पी हत्याकांड का आरोपी बरी

Wed, 05 Feb 2014 07:25 PM IST
सुशील राज/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुशील राज/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 05 Feb 2014 07:25 PM IST
विज्ञापन
Accused Released of Gangster Dimpy
गैंगस्टर प्रभजिंदर सिंह डिंपी की हत्या के मामले के आरोपी जसविंदर सिंह रॉकी को आज अदालत ने बरी कर दिया। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शालिनी नागपाल की अदालत में आज मामले की सुनवाई हुई।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान रॉकी ने दलील दी कि पुलिस ने उसे जानबूझ कर इस केस में फसाया है। पुलिस उसे दिल्ली से पकड़कर लाई थी, लेकिन पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी चंडीगढ़ से दिखा दी। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने रॉकी को बरी करने का आदेश दे दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 7 जुलाई 2007 को गैंगस्टर प्रभजिंदर सिंह डिंपी पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने गोलियां बरसाईं थीं। डिंपी की महिला दोस्त उसे गंभीर हालत में सेक्टर 16 जनरल अस्पताल लेकर आई थी। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर 3 थाना पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों केखिलाफ मामला दर्ज किया था। दो साल बाद 26जुलाई 2007 को  फाजिल्का निवासी जसविंदर सिंह रॉकी और दोस्त फिरोजपुर निवासी अमनदीप सिंह टोरा को सेक्टर 11 में दबोचा था।


पुलिस को इनकी गाड़ी में दो पिस्टल और कारतूस बरामद हुए थे। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि रॉकी ने ही डिंपी की हत्या की थी। पुलिस ने उसके पास से डिंपी की हत्या में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed