फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accused of murderer of dera mahant arrested from delhi airport

दिल्ली एयरपोर्ट से डेरे के संत की हत्या के दो साजिशकर्ता काबू

Thu, 28 Jan 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Thu, 28 Jan 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
accused of murderer of dera mahant arrested from delhi airport

लुधियाना के पास स्थित एक डेरे के संत की हत्या के दो साजिशकर्ताओं को बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट से काबू कर लिया गया। वे विमान से मलेशिया भागने की फिराक में थे।

विज्ञापन


आरोप है कि उन्होंने संत की हत्या के लिए हरियाणा के सिरसा में बम तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी। पुलिस के मुताबिक उनकी ओर से तैयार एक बम पिछले चार दिसंबर को पठानकोट रोड पर डुंगरी गांव के पास कार में फटा, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वहीं इस घटना में घायल एक व्यक्ति ने पूछताछ में डेरे के संत की हत्या की साजिश का खुलासा किया था।
विज्ञापन


जालंधर जोन के आईजी अर्पित शुक्ला का कहना है कि दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिरसा निवासी गुरभोज सिंह और रोहिणी (नई दिल्ली) के रंजीत सिंह के रूप में हुई है। जालंधर पुलिस का दावा है कि डेरे की गद्दी के विवाद के कारण ही संत के कत्ल की योजना बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि साजिशकर्ता अपने मंशूबे में कामयाब नहीं हुए। कार धमाके में जालंधर के अजय शर्मा की मौके के बाद घायल बचे जालंधर के ही जगमोहन सिंह से पुलिस ने पूछताछ की थी। उनके बयान के आधार पर एक अन्य आरोपी भुलत्थ (कपूरथला) के हरदीप सिंह को भी काबू किया गया था।


हरदीप की निशानदेही पर एक और बम नाले से बरामद हुआ। पुलिस को हरदीप और जगमोहन ने बताया कि दोनों ही बम सिरसा में तैयार किए गए थे। बमों को बनाने में गुरभोज सिंह और रंजीत सिंह का हाथ था। इसी आधार पर पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed