फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accused of Moga parcel bomb blast arrested from Odisha

मोगा पार्सल बम विस्फोट का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, खुल सकते हैं कई राज

Thu, 04 Oct 2018 01:08 AM IST
दविंदर पाल सिंह, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
दविंदर पाल सिंह, अमर उजाला, मोगा (पंजाब) Updated Thu, 04 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
accused of Moga parcel bomb blast arrested from Odisha
मोगा बम विस्फोट

पंजाब के मोगा में 9 दिन पहले कोरियर की दुकान में हुए पार्सल बम विस्फोट के आरोपी को ओडिशा पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है।  डीएसपी के नेतृत्व में ओडिशा पहुंची 4 सदस्यीय पुलिस टीम आरोपी को हवाई सफर से मोगा के लिए रवाना हो चुकी है। आरोपी ने देसी बम बनाने का सामान भी ओडिशा से ही खरीदा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी कई और राज से पर्दा उठा सकता है। 

विज्ञापन


राउरकेला (ओडिशा) के प्लांट साइट थाना प्रमुख उपेंद्र प्रधान और मोगा के डीएसपी हरिंदर सिंह डोड, एडिशनल एसएचओ वेद प्रकाश, थाना सिटी साउथ प्रमुख जतिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी राजा राजवीर नारायण को रिश्तेदार के घर से बसंती कॉलोनी राउरकेला (ओडिशा) से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


 इससे पहले पंजाब पुलिस ने राउरकेला (ओडिशा) के एसपी डॉ. उमा शंकर दास को वारदात से अवगत कराया। फिर दोनों राज्यों की पुलिस ने आरोपी को ट्रैफिक गेट मार्केट से गिरफ्तार करके उसे अदालत में पेश किया और अदालत ने आरोपी को पांच दिन के रिमांड में भेज दिया है। पंजाब पुलिस टीम आरोपी को सड़क के रास्ते से रांची ले गई और वहां से हवाई मार्ग से पंजाब के लिए रवाना होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

accused of Moga parcel bomb blast arrested from Odisha
मोगा बम विस्फोट

पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में पता लगा है कि इस वारदात पीछे पुश्तैनी जायदाद का विवाद है। आरोपी ने बदले की भावना में पार्सल बम से रिश्तेदार को उड़ाने की सजिश रची थी। बम का समान भी ओडिशा से ही खरीदा गया था। संगरूर के व्यापारी भूपेश राजेआना ने बताया कि आरोपी राजा राजवीर नारायण (52) उसका चचेरा भाई है। 

वह छोटी उम्र में ओडिशा चला गया था, वह पंजाबी फिल्मों में कैमरामैन के तौर पर भी काम करता था और उसने अपना कैमरा भी खुद तैयार किया था। उन्होंने बताया कि संगरूर में उनका पुश्तैनी मकान है। उसको लगता है इस पुश्तैनी मकान की रंजिश में उसे निशाना बनाने की योजना बनाई गई थी। 

टी शर्ट बताकर दिया था कोरियर
बता दें कि बीते माह की 26 सितंबर को मोगा की चेंबर रोड में सूद कोरियर सर्विस में स्पेयर पार्ट्स के कारोबारी भूपेश राजेआना, निवासी पटियाला गेट संगरूर के नाम पार्सल बुक कराया गया था। आरोपी ने पार्सल में टी-शर्ट होने की बात कही थी। यह पार्सल व्यापारी के पास पहुंचने से पहले ही कोरियर दुकान में ब्लास्ट हो गया था। पार्सल भेजने वाले का पता बूटा किराना स्टोर शाहकोट रोड मलसियां लिखाया गया था, जो गलत था। इस पार्सल बम की जांच जालंधर की बम निरोधक टीम के अलावा मोहाली एफएसएल के फोरेंसिक माहिर जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed