{"_id":"eb31e71681ef61614c8e713b71a465dd","slug":"accused-of-itbp-si-murder-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी SI की हत्या का आरोपी कांस्टेबल काबू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईटीबीपी SI की हत्या का आरोपी कांस्टेबल काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 13 Jul 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी मसूरी की सुरक्षा में तैनात भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी कांस्टेबल को सेक्टर-36 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने रविवार को आरोपी को थाने के सामने फ्रेगरेंस गार्डन (पार्क) से युवती का किडनैपर समझकर गिरफ्तार किया है। लेकिन पूछताछ में हत्या की वारदात का खुलासा हुआ। वहीं देहरादून पुलिस आरोपी को ट्रांजिट वारंट पर चंडीगढ़ से दून के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम करीब छह बजे आईटीबीपी कांस्टेबल चंद्रशेखर ने एलबीएसएए (लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी) की सुरक्षा चौकी में तैनात गारद कमांडर और एसआई सुरेंद्र लाल की एलएमजी से गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। बचाव में आया एक अन्य कांस्टेबल अख्तर भी गोली लगने से घायल हो गया था जबकि दो अन्य जवान बाल-बाल बचे थे।
विज्ञापन
एलएमजी लेकर हो गया था फरार
वारदात के बाद हमलावर एलएमजी और कारतूस लेकर फरार हो गया था। आईटीबीपी और पुलिस की 12 टीमें शुक्त्रस्वार शाम से ही आरोपी की तलाश में जुटी थी। करीब 36 घंटे बाद आरोपी को चंडीगढ़ के सेक्टर-36 से गिरफ्तार किया गया है।