{"_id":"56fbe8134f1c1ba47af0011e","slug":"accused-of-escape-from-juvenile-home-arrested-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की कार से घूमता बाल सुधार गृह से फरार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की कार से घूमता बाल सुधार गृह से फरार आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 30 Mar 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल सुधार गृह से फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार को चोरी की कार में घूमते काबू किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी की उम्र 18 से ज्यादा होने की वजह से पुलिस उसे तीन दिनों का रिमांड लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
डीएसपी क्राइम जगबीर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान सेक्टर-25 निवासी मोनू उर्फ मरोड़ी के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है। वहीं, आरोपी पर विभिन्न थानों में 16 अपराधिक केस दर्ज थे। जबकि, गिरफ्तारी के बाद रिमांड में वाहन चोरी के पांच केस सुलझाने का दावा किया है। बरामद वाहनों में 2 मारुति कार और 3 मोटरसाईकिलें शामिल है।
विज्ञापन
डीएसपी जगबीर सिंह ने बताया कि आरोपी मोनू पहले भी एक हत्या के मामले में बाल सुधार गृह में बंद था। इसी बीच मौका पाकर अपने दो साथियों के साथ फरार हो गया। जांच के दौरान क्राइम ब्रांच ने फरार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके तीसरे की तलाश में लगी थी।
विज्ञापन
वहीं, सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच ने आरोपी मोनू को खुड्डा लाहोरा के पास से काबू कर लिया। उसके पास मिली मारूति चोरी की थी जिसका केस सेक्टर-39 थाने में दर्ज था।
फरारी के बाद वारदात को अंजाम:
डीएसपी क्राइम जगबीर सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की गई। इस दौरान उसने बताया कि बाल सुधार गृह से फरार होने के बाद उसने चोरी, लूट और स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देता रहा। चोरी के वाहनों को लेकर हिमाचल, हरियाणा और पंजाब में चला जाता था। आरोपी चोरी के सामान को जगतपुरा रेलवे लाईंन के पास एक गुफा के अंदर रखा करता था। वहां, आरोपी ने पूरा आशियाना बना रखा है।