फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accident to Uncontrollable high-speed car, five killed

तेज रफ्तार बेकाबू कार ने छीन लीं 5 जिंदगियां

Tue, 06 May 2014 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Tue, 06 May 2014 12:44 AM IST
विज्ञापन
accident to Uncontrollable high-speed car, five killed

स्थानीय कचहरी चौक के नजदीक किचलू चौक में एक तेज रफ्तार इंडिका कार के पेड़ में टकराने के कारण, कार में सवार 5 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार देर रात इंडिका विजटा एचआर -36-पी-1728 अमृतसर से एयरपोर्ट रोड की तरफ जा रही थी।

रात डेढ़ बजे के करीब जैसे ही इनकी गाड़ी किचलू चौक पर बने नए पुल पर चढ़ी तो पुल पार कर नीचे की तरफ आते ही तेज रफ्तार के कारण इनकी गाड़ी बिजली बोर्ड के दफ्तर के बाहर लगे पीपल के पेड़ से बेकाबू होकर टकरा गई।

विज्ञापन

गाड़ी चकनाचूर, मौके पर पांचों ने दम तोड़ा

accident to Uncontrollable high-speed car, five killed

कार में संदीप कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी गुरु अमरदास एवेन्यू, गौरव पुत्र हरबंस लाल निवासी इस्लामाबाद, प्रिंस सेठ पुत्र गुरशरन सेठ निवासी पुतली घर, गौरव शर्मा पुत्र अशोक कुमार निवासी दशमेश एवेन्यू और राजेश कुमार पुत्र तरसेम लाल सवार थे।

हादसे में कार में सवार इन पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय गाड़ी की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई।

फाइनेंस का काम करते थे सभी

accident to Uncontrollable high-speed car, five killed

प्रात:काल घटना का पता लगने के बाद पुलिस और प्रशासन के लोग घटनास्थल पहुंचे और प्राथमिक कार्रवाई करने के बाद पुलिस द्वारा शवों को पोस्टमार्टम के लिए गुरु नानक अस्पताल में भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि यह दर्दनाक हादसा गाड़ी की रफ्तार तेज होने की वजह से घटा है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि शहर में बनाए गए फ्लाईओवर से निकलते समय लोग अपनी गाड़ी की स्पीड की तरफ विशेष ध्यान दें और ऐसी घटनाओं से बचें। पांचों व्यक्ति फाइनेंस का काम करते थे और रविवार रात भी वह अपने काम निपटाकर लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed