{"_id":"8d646899890ab6d63d409b7501803605","slug":"accident-to-high-speed-car-shopkeeper-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार ने दुकानदार को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार कार ने दुकानदार को रौंदा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर
Updated Mon, 21 Apr 2014 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंजौर-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव नानकपुर के पास तेज रफ्तार कार ने दुकान के पास खड़े दुकानदार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की पहचान अकबर आलम अनवर (27) गांव सिहा जिला कटिहार (बिहार) के रूप में हुई है। वह करीब 10 वर्षों से गांव नानकपुर में किराए के मकान में रहता था।
मृतक के परिजनों ने बताया कि वह नानकपुर पेट्रोल पंप के पास गाड़ियों का पंचर बनाता था। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे वह एक ग्राहक से पैसे ले रहा था। तभी पिंजौर से बद्दी की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने पहले एक खड़ी कार को टक्कर मारी, फिर अनवर को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
अनवर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कालका सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।