फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   accident Scorpio hit by tata 407, pilgrim's car accident, ludhiana, punjab, chandigarh, 

श्रद्धालुओं की कार को मारी टक्कर, टाटा 407 में भरा था मांस, ड्राइवर की मौत

Sat, 27 Aug 2016 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना Updated Sat, 27 Aug 2016 07:13 PM IST
विज्ञापन
accident Scorpio hit by tata 407, pilgrim's car accident, ludhiana, punjab, chandigarh, 
लुधियाना में टक्कर - फोटो : फाइल फोटो
श्री मणिमहेश की यात्रा से घर लौट रहे यात्रियों की स्कार्पियो कार को एक तेज रफ्तार टाटा 407 ने टक्कर मार दी। इससे कार सवार एक यात्री बुरी तरह से घायल हो गया। हादसे के बाद टाटा 407 पलट गई और उसका ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं हादसे के बाद स्कार्पियो का ड्राइवर घबरा गया और उसने रांग साइड पर गाड़ी भगा ली।
विज्ञापन


लाडोवाल थाने के बाद स्कार्पियो बेकाबू होकर एक दुकान में जा घुसी। वहीं इसके बाद ड्राइवर महिंदर सिंह (45) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने टाटा 407 से मांस बरामद किया है। पुलिस ने मांस के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन


डीएमसी अस्पताल में उपचाराधीन भरत मुंजाल ने कहा कि उसकी माता और उसके तीन दोस्त श्री मणिमहेश यात्रा से लौट रहे थे। जब उनकी गाड़ी ग्रीन लैंड स्कूल के पास पहुंची तो उनका ड्राइवर गाड़ी घुमाने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टाटा 407 ने कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई

accident Scorpio hit by tata 407, pilgrim's car accident, ludhiana, punjab, chandigarh, 
Accident - फोटो : file photo
​टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का शीशा टूट गया और भरत गाड़ी से बाहर गिर कर घायल हो गया। आगे की सीट पर बैठी उनकी मां संतोष रानी पीछे गिर गई। जब उन्हें भरत गाड़ी में नहीं दिखा तो उन्होंने शोर मचाया, लेकिन ड्राइवर ने घबरा कर गाड़ी भगा ली। उनकी माता चलती गाड़ी से ही कूद गई।

उसके बाद दोस्तों ने शोर मचाया तो ड्राइवर महिंदर ने गाड़ी धीरे की। इस पर उसके दोस्त भी नीचे कूद गए। ड्राइवर महिंदर वहां से गाड़ी भगा कर ले गया। भरत के दोस्त गाड़ी ढूंढते रहे। बाद में पता चला कि ड्राइवर महिंदर गाड़ी लाडोवाल तक भगाकर ले गया था। वहां पर गाड़ी दुकान में जा घुसी जिसके बाद उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई।

थाना सलेम टाबरी के एसएचओ इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। टाटा 407 का नंबर उत्तरप्रदेश का है। पुलिस गाड़ी के नंबर से उसका एड्रेस पता कराकर आरोपी को जल्द ही काबू कर लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed