फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accident, road accident, pathankot, crime, punjab

सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत, 6 पहुंचे अस्पताल

Sun, 03 Apr 2016 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Sun, 03 Apr 2016 05:15 PM IST
विज्ञापन
accident, road accident, pathankot, crime, punjab
पठानकोट में हादसे के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के पठानकोट जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक वृद्धा की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद वृद्धा का शव परिजनों के हवाले कर दिया। पहला हादसा गांव पंमलादा के पास हुआ। यह स्विफ्ट कार और टिप्पर के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन


दुनेरा चौकी इंचार्ज एएसआई दीपक कुमार ने बताया हादसे में कार सवार लजया देवी (61) पत्नी कस्तूरी लाल निवासी लकड़मंडी जम्मू कश्मीर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कस्तूरी लाल, अनिल शर्मा, तिलक, ज्योति व काका घायल हो गए। सभी लोग जम्मू से स्विप्ट कार में सवार होकर बसहोली में रहने वाले अपने रिश्तेदारों के पास जा रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान पंमलादा के पास सामने से आ रहे टिप्पर से टक्कर हो गई। हादसे के बाद टिप्पर चालक फरार हो गए। पुलिस ने टिप्पर कब्जे में लिया है और चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। दूसरे हादसे में गांव डढवां के अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें ऑटो चालक घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल पठानकोट में भर्ती कराया गया। घायल ऑटोचालक सुरिंदर कुमार निवासी जुगियाल ने बताया कि वह पठानकोट से जुगियाल ऑटो लेकर जा रहा था। गांव डढवां के पास सामने से आ रहे एक वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया और वह घायल हो गया। शिकायत थाना शाहपुरकंडी में दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed