फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accident, one died,pickup and bike accident, sarangpur light point, chandigarh,

पिकअप की टक्कर से घर लौट रहे बाइक सवार की मौत

Wed, 10 Aug 2016 05:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 10 Aug 2016 05:17 PM IST
विज्ञापन
Accident, one died,pickup and bike accident, sarangpur light point, chandigarh,
dead body - फोटो : demo
बाइक पर घर लौट रहे युवक की महिंद्रा पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसा सारंगपुर लाइट प्वाइंट के पास रविवार देर रात को हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमएसएच-16 में रखवा दिया है।
विज्ञापन


मुल्लांपुर निवासी विक्रम (25) रविवार देर रात को काम खत्म कर घर लौट रहा था। जैसे ही वह सारंगपुर लाइट प्वाइंट के पास पहुंचा तो गलत दिशा से आ रही एक महिंद्रा पिकअप ने विक्रम को टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर मौके पर पहुंच गई और गंभीर रूप से घायल विक्रम को पीजीआई पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने विक्रम को मृत बताया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि विक्रम मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और वह यहां पर दिहाड़ी पर काम करता था। पुलिस का कहना है कि वहां सड़क पर लगे सीसीटीवी की फुटेज निकलवाकर आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी चालक को पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed