फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accident on rtd. ssp car

रिटा. एसएसपी की फारच्युनर से जबरदस्त हादसा

Sat, 03 May 2014 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 03 May 2014 10:06 PM IST
विज्ञापन
accident on rtd. ssp car

सेक्टर-44 की तरफ से आ रही फारच्युनर गाड़ी ने सेक्टर-43 की मार्केट की तरफ से आ रही स्विफ्ट कार को जोरदार टक्कर मारी। इससे स्विफट कार उछल सड़क कर किनारे रेलिंग के पास जाकर गिरी।

विज्ञापन


हादसे में स्विफ्ट कार में सवार सेक्टर-44 निवासी पंकज शर्मा और उनकी पत्नी अंबिका शर्मा को गंभीर चोटें आईं। पकंज शर्मा पीयू के इंजीनियरिंग विंग में कार्यरत हैं। इन दोनों का मोहाली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि फारच्युनर गाड़ी पंजाब के रिटायर्ड एसएसपी गुरु इकबाल सिंह की है जो कि सेक्टर-34 में रहते हैं। लेकिन घटना के समय सिर्फ चालक कुलराज सिंह था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कुलराज सिंह को चोट नहीं आई है। पुलिस ने कुलराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, हादसे में एक दोपहिया वाहन चालक भी बाल-बाल बचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फारच्युनर पर लाल बत्ती लगी हुई थी, लेकिन हादसे के बाद चालक ने लाल बत्ती उतार कर गाड़ी में रख ली। सेक्टर-34 पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं हादसे के बाद सड़क पर आवाजाही बाधित हुई। सेक्टर-34 से सेक्टर-44 को आने वाली सड़क को बंद कर दिया, जिससे सेक्टर-34 के चौक पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे से हटाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed