{"_id":"58ab453c4f1c1b0853b23903","slug":"accident-in-raipurani-near-panchkula-panchkula-news-city-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जा रही बच्ची को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल जा रही बच्ची को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 21 Feb 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
बाइक की चपेट में आने से बच्ची की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव भूड़ (भरौली पंचायत) के गांव में बाइक की टक्कर से एक छात्रा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव भूड़ के बलिंद्र सिंह की पुत्री अमरजीत कौर (7) सोमवार को सुबह लगभग आठ बजे गांव के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में पढ़ने जा रही थी। इस दौरान सड़क पार करते वक्त वह एक बाइक की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। लोगों ने बच्ची को तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुररानी पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने बच्ची को मृत बता दिया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6, पंचकूला पहुंचाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है। अमरजीत कौर पहली कक्षा की छात्रा थी। बच्ची की इस दर्दनाक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।