फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accident from badal's bus, girl killed

बादल परिवार की बस ने ली युवती की जान

Wed, 22 Jul 2015 08:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फगवाड़ा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फगवाड़ा(पंजाब) Updated Wed, 22 Jul 2015 08:26 AM IST
विज्ञापन
accident from badal's bus, girl killed

फगवाड़ा में बादल परिवार से संबंधित कंपनी ए टू जेड के बस चालक ने जीटी रोड पर चहेड़ू के पास एक मोटरसाइकल में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया तथा पीछे बैठी उसकी बहन की मौत हो गई।

विज्ञापन


पहले तो पुलिस ने मौके पर लोगों को बस की फोटो नहीं खींचने दी तथा बाद में दबाव बढ़ता देख कर बस थाना सदर ले जाई गई। बस चालक मौके से फरार हो गया। सदर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में भर्ती हरजिंदर सिंह पुत्र हरदीप सिंह वासी सैमी पिंड जालंधर ने बताया कि वह अपनी रिश्ते में बहन लगती जसविंदर कौर पत्नी सबेग सिंह निवासी गांव कलेरा के साथ उसकी दवा लेकर वापस गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक घायल, लोगों के दबाव पर पुलिस बस को थाने ले गई

accident from badal's bus, girl killed

चहेड़ू के पास पीछे से आ रही ए टू जेड कंपनी की तेज रफतार ने ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे उसकी बहन जसविंदर कौर की मौके पर ही मौत हो गई और वह गंभीर रुप से घायल हो गया।

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब उन्होंने बस की फोटो लेनी चाही तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया और बताया कि बस मंत्री विक्रमजीत सिंह मजीठिया से संबंधित है। इस पर लोग भड़क गए। लोगों का दबाव बढ़ने पर पुलिस बस को सदर ले गई। पुलिस ने मामला दर्ज करने संबंधी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  सिविल अस्पताल भेजी है है। वीआईपी मामला होने के कारण पुलिस चुप्पी साधे है। चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed