{"_id":"56f15db74f1c1b6e61f14d24","slug":"accident-chandigarh-accident-chandigarh-police-asi-injured-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों ने दिया हाथ, युवकों ने बाइक से मारी टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिसकर्मियों ने दिया हाथ, युवकों ने बाइक से मारी टक्कर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Tue, 22 Mar 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
बाइक तेज रफ्तार में होने कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और बाइक ट्रक के पीछे जा घुसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काली बाड़ी लाइट प्वाइंट पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। बाइक सवारों में से एक युवक ने हेलमेट नहीं पहना था, इसी कारण पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने के लिए इशारा किया था।
पहले तो युवकों ने बाइक धीमी कर दी, जब वे नजदीक पहुंचे तो तेजी से बाइक भगाते हुए मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के एएसआई कुलदीप सिंह और कांस्टेबल मनोज कुमार को टक्कर मार दी। एएसआई की हालत अभी गंभीर बनी हुई है, जबकि कांस्टेबल को मामूली चोटें आईं हैं। एएसआई को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बाइक सवार दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार युवकों की पहचान कपिल देव व बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि एएसआई कुलदीप कांस्टेबल मनोज के साथ नाइट ड्यूटी पर काली बाड़ी लाइट प्वाइंट पर तैनात थे। रात करीब 12:30 बजे उन्होेंने देखा कि मोटरसाइकिल पर दो लड़के बड़ी तेजी से आ रहे हैं। पीछे बैठे युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें हाथ दिया तो उन्होंने बाइक तेज करते हुए पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
कांस्टेबल मनोज ने 100 नंबर पर फोन कर वारदात की सूचना दी। पीसीआर की गाड़ी दोनों घायलों को जीएमसीएच-32 ले गई, जहां से एएसआई की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया, जबकि कांस्टेबल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
सेक्टर-31 पुलिस स्टेशन के एसएचओ जसबीर सिंह ने बताया कि बाइक कपिल देव चला रहा था, जबकि बिट्टू कुमार उसके पीछे बैठा हुआ था। एसएचओ ने बताया कि टक्कर के बाद युवक भी गिर गए और भाग नहीं पाए। बाद में मौके पर पुलिस ने पहुंचकर दोनों को काबू कर लिया। कपिल देव एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर है, जबकि बिट्टू प्राइवेट कॉलेज से बीटेक कर रहा है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।