फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ACB arrested Nilokhedi Chowki in charge for taking bribe

Haryana News: नीलोखेड़ी चौकी पर ACB का छापा, चौकी प्रभारी को दबोचा, ले रहा था 80 हजार की रिश्वत

Thu, 03 Aug 2023 08:43 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 03 Aug 2023 08:43 PM IST
सार

आरोपी को टीम ने 80 हजार की रिश्वत के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। एसीबी के इंस्पेक्टर संदीप कुमार का कहना है कि लेनदेन और मारपीट के झगड़े के केस में शिकायतकर्ता की बहन और पिता को फंसाने के लिए एसआई ने दबाव बनाया। इसके लिए एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी। एसआई को 80 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है।

विज्ञापन
ACB arrested Nilokhedi Chowki in charge for taking bribe
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बुधवार को नीलोखेड़ी चौकी प्रभारी को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। लुधियाना निवासी शिकायतकर्ता को पुलिस ने नोटों पर पाउडर लगाकर भेजा था। चौकी के अंदर ही एसआई को रिश्वत लेते दबोचा गया। चौकी प्रभारी शिकायतकर्ता पर उसके पिता और बहन को लेनदेन और मारपीट के केस में फंसाकर जेल भेजने का लगातार दबाव बना रहा था। शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन


बता दें कि लुधियाना निवासी शिकायतकर्ता का नीलोखेड़ी के कुछ लोगों से लेनदेने को लेकर झगड़ा हो गया था। इस मामले में जनवरी में शिकायतकर्ता के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस मामले में चौकी प्रभारी एसआई संजय कुमार शिकायतकर्ता की बहन और उसके पिता को फंसाने और जेल भिजवाने का लगातार दबाव बना रहा था। इसके लिए आरोपी एसआई ने शिकायतकर्ता से कहा कि वह डिस्क्लोजर रिपोर्ट में उसकी बहन और पिता का नाम नहीं जोड़ेगा। इसके बदले एसआई ने शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की मांग की। 
विज्ञापन


एसआई के लगातार दबाव बनाने से शिकायतकर्ता काफी दुखी हो गया था। बाद में एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल को मामले के बारे में बताया। टीम ने आरोपी एसआई को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया। शिकायतकार्ता को 80 हजार रुपये लेकर एसआई को देने के लिए भेजा। नोटों पर पाउडर लगा था और जैसे ही एसआई ने रकम पकड़ी तो टीम ने छापेमारी कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को टीम ने 80 हजार की रिश्वत के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। एसीबी के इंस्पेक्टर संदीप कुमार का कहना है कि लेनदेन और मारपीट के झगड़े के केस में शिकायतकर्ता की बहन और पिता को फंसाने के लिए एसआई ने दबाव बनाया। इसके लिए एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी। एसआई को 80 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed