फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A youth of Moga was murdered in Ludhiana

प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को भाई ने ईंट से मार डाला, फिर बेल्ट से घसीटकर नहर में फेंका

Wed, 10 Jun 2020 12:17 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 10 Jun 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
A youth of Moga was murdered in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर।

घर से बिना बताए गए और सात दिन बाद जगरांव के सुधार इलाके में नहर से मृत मिले मोगा के गांव पतोहीरा निवासी बूटा सिंह उर्फ सोनू की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी प्रेमिका के भाई ने की थी। पहले सिर पर ईंटे मारकर उसकी हत्या कर दी और बाद में बेल्ट से उसे घसीट कर नहर में फेंक दिया। लंबी जांच के बाद थाना डेहलों पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतक बूटा सिंह की बाइक भी बरामद कर ली है। एडीसीपी- 2 जसकिरण सिंह तेजा ने बताया कि गांव गिल के रहने वाले जगजीत सिंह ने 29 मई को सूचना दी थी कि उसका मौसेरा भाई बूटा सिंह करीब 15 साल से उनके पास रहता है और सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। बूटा सिंह के किला रायपुर की रहने वाली एक युवती के साथ प्रेम संबंध हैं। 29 मई की शाम को वह बिना किसी को बताए वहां चला गया। उसके बाद नहीं मिला। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पुलिस टीम पर किसान ने किए 100 फायर, हेड कांस्टेबल की मौत, दो घायल, बुलाने पड़े कमांडो
विज्ञापन
विज्ञापन


छह दिन बाद बूटा सिंह का शव सुधार नहर से बरामद हुआ। उसके सिर पर चोट के निशान थे। जांच में पता चला कि बूटा सिंह की किला रायपुर की जिस लड़की से संबंध थे, वह 29 मई को उससे मिलने गया था। बूटा सिंह ने शराब पी रखी थी। घर के पास ही युवती के भाई ने उसे देख लिया। वह बूटा सिंह को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। 

नहर किनारे जाकर आरोपी ने उसके सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने बेल्ट उतारकर उसे गले से खींचा और नहर में शव फेंककर मृतक की बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को घर से गिरफ्तार कर मृतक की बाइक भी बरामद कर ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed