फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Youth killed in a fight in Shri Anandpur Sahib

Punjab News: होला मोहल्ला में झगड़े में युवक की हत्या, कनाडा का था स्थायी निवासी, आरोपी की पहचान हुई

Tue, 07 Mar 2023 07:09 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, श्री आनंदपुर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री आनंदपुर साहिब (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 07 Mar 2023 07:09 PM IST
सार

पुलिस ने कथित कत्ल करने वाले की पहचान निरंजन सिंह निवासी नूरपुरबेदी के रूप में बताई है। एसएसपी विवेकशील सोनी ने बताया कि कथित आरोपी की जीप भी पुलिस ने बरामद कर ली है और आरोपी पीजीआई चंडीगढ़ में इलाजरत है, जहां पर पुलिस गार्द तैनात कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
A Youth killed in a fight in Shri Anandpur Sahib
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब में होला मोहल्ला की पहली रात एक निहंग के बाणा पहने व्यक्ति का कत्ल कर दिया गया। श्री कीरतपुर साहिब से श्री आनंदपुर साहिब की तरफ आने पर गेट के पास रात को कुछ निहंग सिंह उन गाड़ियों को रोक रहे थे जो हुड़दंग मचा रहे थे। साथ ही बिना साइलेंसर बाइक पर बड़े स्पीकर लगाकर होला मोहल्ले पर जा रहे थे।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रैक्टर को रोकने पर उसमें सवार नौजवानों से झगड़ा हो गया। इस झगड़े में करीब 24 साल के नौजवान प्रदीप सिंह उर्फ प्रिंस पुत्र हरबंस सिंह की मौत हो गई। मौके पर एसएचओ श्री आनंदपुर साहिब सिमरनजीत सिंह पहुंचे। डीएसपी अजय सिंह ने बताया कि नौजवान कनाडा का स्थायी निवासी (पीआर) था और होला मोहल्ला में निहंग बाणे में आया था। प्रदीप सिंह उर्फ प्रिंस गुरदासपुर के गांव गाजीकोट का रहने वाला था। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने कथित कत्ल करने वाले की पहचान निरंजन सिंह निवासी नूरपुरबेदी के रूप में बताई है। एसएसपी विवेकशील सोनी ने बताया कि कथित आरोपी की जीप भी पुलिस ने बरामद कर ली है और आरोपी पीजीआई चंडीगढ़ में इलाजरत है, जहां पर पुलिस गार्द तैनात कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed