प्रेमिका को पसंद थी सिल्वर बाइक, फरमाइश पूरी करने के लिए प्रेमी करने लगा ये वारदात, जानें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका को सिल्वर बाइक पसंद थी। उसकी इस फरमाइश को पूरी करने के लिए प्रेमी ने एक महीने में चार सिल्वर बाइक समेत छह बाइकों की चोरी को अंजाम दिया। आरोपी ने पानीपत व करनाल में बाइक चोरी की वारदातों का कबूलनामा किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 6 बाइक बरामद की। आरोपी ने उसकी पहचान अजय निवासी गुढ़ा जिला करनाल के रूप में हुई है।
सीआइए-वन टीम प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि सोमवार शाम सीआइए-वन की एक टीम मुख्य सिपाही राजेश कुमार के नेतृत्व में गश्त के दौरान सेक्टर-18 में मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली की देश बंधु गर्वनमेंट कॉलेज के पास संदिग्ध किस्म का युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में धूम रहा है।
इस विशेष सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अजय के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने गत 12 सितंबर 2019 की सुबह बोहली रिफाइनरी में स्थित एसबीआई बैंक के बाहर से एक बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम देने के बारे में स्वीकार किया।
चोरी की बाइक बरामद करने व अन्य बाइक चोरी की वारदातों के बारे में गहनता से पूछताछ करने के लिए गिरफ्तार आरोपी अजय को कोर्ट में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया था। रिमांड के दौरान आरोपी ने पानीपत के अतिरिक्त जिला करनाल में विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी करने की पांच वारदातों को स्वीकार किया। आरोपी ने बाइक चोरी की उक्त सभी वारदातों को एक माह के दौरान ही अंजाम दिया। आरोपी ने चोरी की सभी बाइक को बाबरपुर गंदा नाला के पास स्थित एक बंद फैक्टरी में छिपा रखा था। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की सभी 6 बाइक सीआइए-वन पुलिस टीम ने बंद फैक्टरी से बरामद की।