{"_id":"6534c1d9528598cd6005f173","slug":"a-youth-found-dead-in-toilet-in-karnal-of-haryana-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: घर के अंदर शौचालय में मृत मिला युवक, घरवालों ने देखी लाश... पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Karnal News: घर के अंदर शौचालय में मृत मिला युवक, घरवालों ने देखी लाश... पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा
Sun, 22 Oct 2023 12:05 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:05 PM IST
सार
पुलिस मान रही है कि व्यक्ति की मौत बीमारी की वजह से हुई है, क्योंकि कई दिन पहले व्यक्ति को बुखार आया था। उसकी तबीयत भी खराब चल रही थी। फिलहाल पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करनाल के सिटी थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने शौचालय में शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, पुलिस प्रारंभिक जांच में मान रही है कि बीमारी की वजह से व्यक्ति की मौत हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन
बताते हैं कि सिटी थानाक्षेत्र के कलंदरी निवासी रणजीत (38) का शव परिजनों ने रविवार को शौचालय में देखा। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लिया और पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
पुलिस मान रही है कि व्यक्ति की मौत बीमारी की वजह से हुई है, क्योंकि कई दिन पहले व्यक्ति को बुखार आया था। उसकी तबीयत भी खराब चल रही थी। फिलहाल पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है।
विज्ञापन