{"_id":"603931608ebc3e769a3d9e93","slug":"a-youth-commits-suicide-who-lost-job-during-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारी का दंश : लॉकडाउन में गई नौकरी, अब भी नहीं मिला रोजगार, युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बेरोजगारी का दंश : लॉकडाउन में गई नौकरी, अब भी नहीं मिला रोजगार, युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान
Fri, 26 Feb 2021 11:31 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
जीआरपी थाने में विलाप करते शुभम के पिता व अन्य परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में नौकरी जाने के बाद नई नौकरी नहीं मिलने से तनाव में आए करनाल के आरकेपुरम में रहने वाले शुभम ने पानीपत में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। शुभम गुरुवार शाम पांच बजे घर से निकला था। शुभम के सेवानिवृत्त फौजी पिता ने बताया कि लॉकडाउन लगने से एक निजी कंपनी से उसकी नौकरी चली गई थी।
विज्ञापन
लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी उसे कहीं नौकरी नहीं मिली। इस कारण वह अवसाद में था। गुरुवार को शाम पांच बजे अपने घर से बाइक लेकर निकला था, जिसके बाद घर लौटा और बाइक खड़ी कर दोबारा चला गया। उसे रात भर ढूंढते रहे लेकिन कोई पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह पुलिस की कॉल आई कि शुभम ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
शुभम के जेब से एक पर्ची बरामद हुई, जिसमें उसने खुदकुशी करने की बात लिखी थी। पर्ची पर पिता का फोन नंबर और घर का पता लिखा था। शुभम ने रोजगार जाने के बाद अपना खर्चा निकालने के लिए फोन भी बेच दिया था। शुभम के पिता ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि शुभम के मन में क्या चल रहा था। वह उसे समझाने की कोशिश भी करते थे।
विज्ञापन