{"_id":"5d3736278ebc3e6c9e1b9692","slug":"a-youth-commits-suicide-in-punjab-s-hoshiarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से अनबन के बाद युवक ने फेसबुक पर स्टेटस लगा फंदे पर झूला, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रेमिका से अनबन के बाद युवक ने फेसबुक पर स्टेटस लगा फंदे पर झूला, जानें क्या है पूरा मामला
Tue, 23 Jul 2019 10:02 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 23 Jul 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
होशियारपुर के नसराला के करीबी गांव प्यालां में मंगलवार शाम एक नौजवान का शव अपने घर में एक निर्माणाधीन कमरे में फंदे से झूलता मिला। पुलिस के मुताबिक 26 वर्षीय मनदीप कुमार पुत्र रामदास अपने ही गांव की एक लड़की के साथ पिछले डेढ़ साल से प्रेम करता था। मंगलवार को दोनों के बीच अनबन हो गई थी।
विज्ञापन
मरने से पहले मनदीप ने अपने फेसबुक स्टेटस में लिखा कि इस लड़की ने मेरी जिंदगी बिगाड़ दी। मैं इस लड़की के कारण जान देने जा रहा हूं। घरवालों को मनदीप की मौत का पता शाम को तब चला, जब वह घर के निर्माणाधीन कमरे में गए।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंची बुल्लोवाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर भेज दिया। मृतक के भाई संदीप कुमार के बयान पर पुलिस ने आत्महत्या को मजबूर करने के आरोप में आरोपी सिम्मी के खिलाफ धारा 306 के अधीन केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन