फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Young Man Killed In Mohali Of Punjab

सीएम अमरिंदर सिंह की सिक्योरिटी में तैनात सुरक्षाकर्मी की मोहाली में गोली मारकर हत्या

Sun, 04 Aug 2019 06:29 PM IST
ajay kumar अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली/जलालाबाद (फिरोजपुर)
अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली/जलालाबाद (फिरोजपुर) Published by: ajay kumar Updated Sun, 04 Aug 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
A Young Man Killed In Mohali Of Punjab
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : Murder
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की सुरक्षा में तैनात कमांडो की एक डिस्को क्लब के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात मोहाली के फेज-11 में वॉकिंग स्ट्रीट एंड कैफे नामक डिस्को क्लब में रविवार तड़के तीन बजे हुई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। आरोपी की एक महिला मित्र और क्लब संचालकों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने डिस्को क्लब को ताला लगा दिया है। वहीं, एसएसपी ने ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप में फेज-11 के एसएचओ जगदेव सिंह को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन


कमांडो कांस्टेबल सुखविंदर सिंह मूलत: फिरोजपुर जिले का रहने वाला था। वह अपने 4-5 दोस्तों के साथ फेज-11 के वॉकिग स्ट्रीट एंड कैफे डिस्को क्लब में पार्टी के लिए आया था। इसी क्लब में साहिल निवासी अमृतसर अपनी एक महिला मित्र व कुछ दोस्तों के साथ आया हुआ था। पार्टी के दौरान दोनों ग्रुपों में किसी बात पर विवाद हो गया, जो झगड़े में बदल गया। इसके बाद दोनों ग्रुपों को स्टाफ व बाउंसर्स ने क्लब से बाहर कर दिया। क्लब के बाहर फिर से दोनों ग्रुप आपस में उलझ गए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक साहिल ने अपनी कार में रखी रिवाल्वर से दो फायर किए। फायर की आवाज सुन सुखविंदर अपने दोस्तों को बचाने भागा, लेकिन पैर फिसलने के कारण सड़क पर गिर गया। सुखविंदर के गिरते ही साहिल ने उसके सीने में गोली मार दी और फरार हो गया। सुखविंदर के दोस्त उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर एसएसपी कुलदीप चहल और अन्य पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मौके पर जाकर तफ्तीश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को वारदात स्थल से कारतूस के तीन खोल और एक कारतूस बरामद हुआ। क्लब की एंट्री बुक और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर छापामारी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी के साथ आई उसकी महिला मित्र मोहाली के एक पीजी में रहती है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।


पिता भी पंजाब पुलिस में एएसआई
कमांडो सुखविंदर सिंह की मौत की खबर मिलते ही गांव तारेवाला स्थित घर में मातम पसर गया। सुखविंदर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उनके पिता बलजीत महरोक पंजाब पुलिस में एएसआई हैं और थाना लक्खेवाली जिला मुक्तसर में तैनात हैं। रविवार सुबह से ही सुखविंदर के गांव में अफसोस करने वाले पहुंचने लगे। रिश्तेदारों ने बताया कि सुखविंदर ने जलालाबाद के पैंसिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल से बारहवीं की थी। शुरू से ही सुखविंदर को स्पोर्ट्स में रुचि थी। 2016 में वह पंजाब पुलिस कमांडो में भर्ती हुआ और ट्रेनिंग के बाद सीधे मुख्यमंत्री की सुरक्षा टुकड़ी में उसकी तैनाती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed