{"_id":"64d4eea8db1522d4550cbff0","slug":"a-young-man-attempted-suicide-in-faridkot-city-police-station-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridkot News: जज के घर चोरी के आरोपी ने थाने में की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Faridkot News: जज के घर चोरी के आरोपी ने थाने में की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
Thu, 10 Aug 2023 07:40 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 10 Aug 2023 07:40 PM IST
सार
डीएसपी के अनुसार पुलिस ने आरोपी से चोरी का कुछ सामान बरामद भी कर लिया है जबकि बाकी सामान के बारे में पूछताछ की जानी थी। उधर, परिवार ने पुलिस पर थर्ड डिग्री टार्चर का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इसी वजह से चंदा सिंह की हालत बिगड़ी है। पुलिस अपने बचाव में झूठी कहानी गढ़ रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फरीदकोट में एसीजेएम के सरकारी आवास से गहने चोरी करने के मामले में गिरफ्तार आरा कॉलोनी के नौजवान चंदा सिंह ने थाना सिटी की हवालात में फंदा लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को तुरंत गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले सोमवार को एसीजेएम मोनिका लांबा के सरकारी आवास पर चोरी की घटना हुई थी। शनिवार व रविवार को छुट्टी होने के चलते जज अपने घर पर गई थीं और रात्रि का गार्द भी डयूटी करके घर चला गया था। इस दौरान सरकारी आवास में करीब ढाई लाख के गहने चोरी होने का मामला सामने आया।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की शिनाख्त करते बुधवार शाम उसे गिरफ्तार कर थाने की हवालात में बंद किया था। डीएसपी आशवंत सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह आरोपी चंदा सिंह ने हवालात में एक गर्म पट्टी की मदद से ग्रिल से फंदा लगा लिया। जानकारी मिलते ही उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन
डीएसपी के अनुसार पुलिस ने आरोपी से चोरी का कुछ सामान बरामद भी कर लिया है जबकि बाकी सामान के बारे में पूछताछ की जानी थी। उधर, परिवार ने पुलिस पर थर्ड डिग्री टार्चर का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इसी वजह से चंदा सिंह की हालत बिगड़ी है। पुलिस अपने बचाव में झूठी कहानी गढ़ रही है।