फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A worker commits suicide in Charkhi Dadri of Haryana

चरखी दादरी : पत्नी की ओढ़नी से फंदा लगा मजदूर ने दी जान, परिजनों ने एक व्यक्ति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Thu, 08 Apr 2021 11:01 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 08 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
A worker commits suicide in Charkhi Dadri of Haryana
सिटी थाना प्रभारी वीर सिंह मृतक के भाई से पूछताछ करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के चरखी दादरी के वार्ड-10 निवासी एक व्यक्ति ने गुरुवार अल सुबह घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने पत्नी की पीले रंग की ओढ़नी का फंदा बनाया। सिटी थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस बयान में मृतक की पत्नी और भाई ने दयानंद कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार वार्ड 10 के खटीकान मोहल्ला निवासी कृष्ण (43) पेशे से श्रमिक था। बुधवार रात को वह खाना खाने के बाद परिजनों के साथ सोया था। गुरुवार सुबह एक कमरे में पंखे से फंदे पर उसका शव लटकता मिला। मृतक की पत्नी कृष्णा और भाई राजू ने दयानंद कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति पर कृष्ण को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी वीर सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे। परिजनों के आरोप लगाने पर एफएसएल टीम भी वहां पहुंची और शव की जांच की। सिटी थाना पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। वहां पुलिस टीम ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। मृतक के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन पहले हुई थी कहासुनी, दो दिन पहले घर आकर दी थी धमकी
मृतक की पत्नी कृष्णा और भाई राजू ने बताया कि कृष्ण की चार दिन पहले दयानंद कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति से कहासुनी हुई थी। इसके बाद उक्त शख्स ने दो दिन पहले घर आकर कृष्ण को धमकी भी दी थी। उक्त व्यक्ति की इस करतूत के बाद से कृष्ण मानसिक तनाव में था और इससे आहत होकर ही उसने यह कदम उठाया।

  

मृतक के परिजनों के बयान पर पुलिस ने दयानंद कॉलोनी निवासी व्यक्ति के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वीर सिंह, सिटी थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed