फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Woman found dead in Kharar of Punjab

खौफनाक: प्रेमी संग रह रही पत्नी का पति ने गला घोंटा, मोबाइल चार्जर को बनाया हथियार

Thu, 30 Jan 2020 11:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरड़ (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरड़ (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 30 Jan 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
A Woman found dead in Kharar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

खरड़ में अकाली गुरुद्वारा रोड के साथ लगते इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर से महिला का शव बरामद हुआ। महिला की पहचान 25 साल की सुखविंदर कौर के रूप में हुई है और इस महिला की हत्या मोबाइल फोन के चार्जर की तार से गला घोंटकर की गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने घटना स्थल पर जांच करने के बाद और मौके से मिले तथ्यों के आधार पर महिला के पति हरजिंदर सिंह को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही उसके खिलाफ हत्या की धारा के तहत केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक मृतका सुखविंदर कौर का विवाह गांव सोलखियां के युवक हरजिंदर सिंह के साथ हुआ था और इन दोनों का एक बेटा भी है। विवाह के बाद से ही सुखविंदर कौर की अपने पति हरजिंदर सिंह से अनबन चल रही थी। इसके चलते सुखविंदर कौर अपने ससुराल घर को छोड़कर अपने प्रेमी दपिंदर सिंह निवासी गांव चोल्टा खुर्द के साथ रह रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने करीब 15 दिन पहले ही गुरुद्वारा रोड पर गुरुद्वारो के नजदीक खुद को पति-पत्नी बताकर तीन हजार रुपये महीने पर एक मकान किराये पर लिया था। मृतका के साथ रह रहे युवक दपिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह वीरवार को किसी काम से बाहर चला गया था। 

दोपहर को जब वापस घर आया तो उसने देखा कि सुखविंदर कौर की किसी ने गला घोंटकर हत्या कर दी है। उसके गले में मोबाइल चार्जर की तार लिपटी हुई थी और उसके मुंह से झाग निकल रही थी। सुखविंदर को मरा पाकर दपिंदर डर गया और उसने 108 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। 

शहर में दिनदहाड़े हत्या की खबर पाकर डीएसपी पाल सिंह, एसएचओ सिटी इंस्पेक्टर भगवंत सिंह, सीआईए स्टाफ के इंचार्ज राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाश कब्जे मे लेकर फोरेंसिक लैब मोहाली को घटनास्थल पर बुलाया, जिन्होंने मौके पर फिंगर प्रिंट्स के सैंपल लिए हैं। दपिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि मृतका का अपने पति के साथ झगड़ा चल रहा था और वह अपने पति को छोड़कर उसके साथ रह रही थी। पुलिस ने मृतका के प्रेमी दपिंदर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने सुखविंदर कौर के शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल खरड़ की मॉर्चरी में रखवा दिया है, जिसका आज पोस्टमार्टम किया जाएगा।

आरोपी की थी यह दूसरी शादी, हेलमेट से हुआ खुलासा
पुलिस जांच में सामने आया कि इन दोनों की 8 साल पहले शादी हुई थी। आरोपी पति की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले भी मृतका कई बार घर छोड़कर चली जाती थी। 31 दिसंबर को भी वह घर छोड़कर आ गई थी। महिला ने गत बुधवार को अपने घरवाले को फोन किया था कि बैठकर सारे मामले सुलझा लेते हैं। दोनों ने फतेहगढ़ साहिब के गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने की योजना बनाई थी और दोनों ने वहां जाकर माथा टेका। फिर वह गांव घंडुआं में अपने मायके भी गई थी। 

इसके बाद वह खरड़ पहुंचे और खरड़ में पति ने शराब का अधिया खरीदा और फिर वह उसके साथ उसके प्रेमी के घर गया। जहां पर उसने शराब पी और इस दौरान दोनों ने संबंध भी बनाए और आखिर में उसने खुद ही अपनी पत्नी को मार दिया। हालांकि वह वहां से निकल गया था, लेकिन जल्दबाजी में वहीं पर अपना हेलमेट भूल गया। बस इसी हेलमेट ने ही उसकी सारी पोल खोल दी, कि वह यहां पर आया था और यह भी सामने आया कि मृतका का प्रेमी शराब भी नहीं पीता था, जबकि कमरे में शराब का अधिया पड़ा हुआ मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed