फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A woman died due to falling roof in Ambala cantt of haryana

अंबाला कैंटः पशु बाड़े की छत गिरी, गोबर साफ कर रहीं दो महिलाएं दबी, एक की मौत

Wed, 12 Dec 2018 09:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा) Updated Wed, 12 Dec 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
A woman died due to falling roof in Ambala cantt of haryana
गिरा हुआ मलबा

अंबाला कैंट के गांव समलेहड़ी में एक जमींदार के घर पशुओं को बांधने वाले बाड़े की कच्ची छत मंगलवार सुबह गिर गई। उस समय दो महिलाएं बाड़े से गोबर साफ कर रहीं थीं। छत गिरने की आवाज सुनते ही मौके पर लोग पहुंचे जिन्होंने एक महिला को तो निकाल लिया, मगर दूसरी महिला का किसी को ध्यान नहीं रहा। 

विज्ञापन


वह करीब दो घंटे तक मलबे में दबी रही। बाद में घायल महिला ने जब बताया कि एक अन्य महिला भी मौके पर थी तो ग्रामीणों ने आनन-फानन में मलबा साफ कर उसे निकाला। मगर, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कैंट सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए शव लाया गया, मगर देर शाम तक पोस्टमार्टम संभव नहीं हो सका। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

विज्ञापन

A woman died due to falling roof in Ambala cantt of haryana
मृतका के परिजन

समलेहड़ी निवासी घायल महिला के पति शीशपाल ने बताया कि वह मजदूरी करता है और उसकी पत्नी 45 वर्षीय कर्मजीत जमींदार रणबीर सिंह के यहां बाड़े से गोबर निकाल रही थी। 42 वर्षीय मीना भी जमींदार के यहां काम करती है। बाड़े से पशुओं को निकालने के बाद गोबर साफ एवं अन्य सफाई का कार्य किया जाता है। शीशपाल ने बताया कि मीना एवं कर्मजीत दोनों बाड़े में सफाई कर रही कर रहीं थीं तभी कच्ची छत गिर गई।

 आवाज सुनते ही घर एवं आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने कर्मजीत को मलबे से निकाला और अर्द्धबेहोशी की हालत में गांव के ही एक डॉक्टर के पास ले गए। मगर, किसी को यह नहीं मालूम था कि मीना भी उस दौरान मलबे के नीचे दबी थी। करीब दो घंटे बाद कर्मजीत को होश आया तो उसने मीना के बारे में पूछा। फिर ग्रामीण मौके पर गए और मलबे के नीचे से मीना को निकाला। मगर, तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। मामले की जानकारी साहा पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।

दो बेटियां छोड़ गई मीना
मीना के पति सुखपाल ने बताया कि उसकी पत्नी जमींदार के यहां काम करती थी और छत गिरने से यह हादसा हुआ। उनके परिवार में दो बेटियां हैं जोकि 11 एवं 14 वर्षीय हैं। दोनों की जिम्मेदारी अब उस पर आ गई है। पत्नी को खोने का गम सुखपाल की आंखों में झलक रहा था। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed