फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   a woman Death in Roadway bus collision with Scooty in chandigarh

दर्दनाक हादसाः रोडवेज बस ने दो सहेलियों को कुचला, एक की मौत, दूसरी को लगी मामूली चोटें

Thu, 24 Jan 2019 09:20 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 24 Jan 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
a woman Death in Roadway bus collision with Scooty in chandigarh
मौके पर खड़ी बस

चंडीगढ़ के ट्रिब्यून चौक पर बुधवार दोपहर की हरियाणा रोडवेज की बस ने एक्टिवा सवार दो सहेलियों को रौंद डाला। इस हादसे में एक सहेली की मौत हो गई, जबकि दूसरी मामूली रूप से घायल है। हादसा इतना दर्दनाक था कि बस का पहिया युवती के सिर से गुजर गया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से भाग निकला।

विज्ञापन


मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवतियों को जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां एक युवती को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरी युवती को हल्की चोट आई है।
विज्ञापन


 मृतक युवती की पहचान सेक्टर-26 निवासी अनीता बरवा (26) और घायल की पहचान गुरमुख कौर (24) के रूप में हुई है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 और 304ए के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना बुधवार दोपहर करीब 1.25 बजे की है। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि हरियाणा रोडवेज ने एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीआर और सेक्टर-31 थाना पुलिस ने युवतियों को अस्पताल पहुंचाकर आसपास के लोगों का बयान दर्ज किए। एक्टिवा सवार घायल गुरमुख कौर ने पुलिस को बयान दिया कि वह और उसकी सहेली अनीता सेक्टर-34ए स्थित एससीओ नंबर 208/209 के भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करती हैं। बुधवार दोपहर वह दोनों किसी काम से एक्टिवा नंबर (पीबी11एम 2965) से जीरकपुर जा रही थीं। 

a woman Death in Roadway bus collision with Scooty in chandigarh
हादसे के बाद लगा लंबा जाम

एक्टिवा अनीता ड्राइव कर रही थी जबकि वह पीछे बैठी हुई थी। वह दोनों जब ट्रिब्यून चौक के पास पहुंची तो पीछे से आई हरियाणा रोडवेज (एचआर68ए 9828) की बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस के अगले टायर में एक्टिवा फंस गई और बस उसकी सहेली अनीता के ऊपर से निकल गई। शोर शराबे के बाद आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अनीता ने हेलमेट पहना हुआ था। 

मोर्चरी में रखवाया शव 
अनीता मूल रूप से असम की रहने वाली थी। पिछले काफी समय से वह चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित पीजी में रहती है। उसकी सहेली गुरमुख कौर ने बताया कि उसके सामने इतना दर्दनाक हादसा हुआ है कि वह सदमे में है। उसे यकीन ही नहीं हो रहा है कि उसकी सहेली अब दुनिया में नहीं रही। अब तक सब कुछ ठीक था लेकिन यह सब कैसे हो गया। वहीं, घटना के बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचित कर दिया है। 
 
हादसे के बाद लग गया लंबा जाम
हादसा के बाद अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर लोगों की भीड़ लग गई। रोडवेज बस के चालक के फरार होने के बाद बस सड़क पड़ खड़ी थी, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इसके साथ ही लोगों की भीड़ के चलते ट्रिब्यून चौक पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, जिससे लंबा जाम लग गया। लोग करीब आधे घंटे जाम में फंसे रहे। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने जाम खुलावाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed