फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A woman arrested with heroin at Punjab's Phagwara

दिल्ली से पांच किलो हेरोइन लेकर पहुंची अफ्रीकी युवती गिरफ्तार, मोबाइल से खुल सकते हैं राज

Sun, 01 Dec 2019 10:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फगवाड़ा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फगवाड़ा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 01 Dec 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
A woman arrested with heroin at Punjab's Phagwara
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

फगवाड़ा पुलिस ने गांव सपरोड़ के पास शनिवार की सुबह एक अफ्रीकी युवती को काबू कर उससे 5 किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस को इसके पीछे बड़े गिरोह के होने का शक है। एसएसपी सतिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की तह तक जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि एसपी (आई) मनप्रीत सिंह ढिल्लो, डीएसपी (आई) विशालजीत सिंह की अगुवाई में नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम शुरू की गई थी। 

विज्ञापन


इंसपेक्टर बलविंदर पाल सीआई स्टाफ कपूरथला प्रभारी, इंस्पेक्टर हरमीक सिंह, एएसआई परमजीत सिंह सीआईए स्ट्राफ फगवाड़ा ने शनिवार की सुबह पुलिस पार्टी के साथ जीटी रोड स्थित सप रोड के पास नाकाबंदी की। इस दौरान स्लिप रोड पर खड़ी एक युवती पुलिस को देख कर घबरा गई और जालंधर की ओर जाने लगी। 

विज्ञापन

पुलिस पार्टी ने उसको रोक कर नाम -पता पूछा। उसने अपना नाम प्रीशीयस पुत्री केही निवासी कैमरून और मौजूदा निवासी चंदन नगर, दिल्ली बताया। उसके गले में पड़े बैग की तलाशी लेने पर 5 किलो ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एसएसपी ने बताया कि आरोपी महिला साउथ अफ्रीका की नागरिक है और बिजनेस वीजा पर भारत आई थी। 

उसके खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह पहले भी पंजाब आ चुकी है। वह दिल्ली से माइक नामक व्यक्ति से हेरोइन लेकर आगे सप्लाई करती है। एसएसपी सिंह ने बताया कि आरोपी महिला को अदालत में पेश कर उसका पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस ने हेरोइन के अलावा उसका पासपोर्ट, 1200 रुपये, एक मोबाइल भी बरामद किया। पुलिस को मोबाइल से काफी खुलासे होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed