फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A transporter murdered by Knife in Manimajra

मनीमाजराः शास्त्री नगर में ट्रांसपोर्टर की चाकू गोदकर कर हत्या, परिवार ने पड़ोसी युवक पर लगाया आरोप

Fri, 03 Aug 2018 10:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मनीमाजरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मनीमाजरा Updated Fri, 03 Aug 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
 A transporter murdered by Knife in Manimajra
मृतक की फाइल फोटो
शास्त्री नगर लाइट प्वाइंट के पास एक ट्रांसपोर्टर की पिटाई करके उसे सड़क किनारे फेंक दिया गया। बुधवार देर रात इलाज के दौरान ट्रांसपोर्टर की पीजीआई मौत हो गई। आईटी पार्क थाना पुलिस ने रात को ही हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। ट्रांसपोर्टर अजय महेश्वरी (31) शास्त्री नगर मकान नंबर 415/1 में परिवार के साथ रहते थे। उनका माड़ी वाला टाउन में श्री जी पैकर एंड मूवर्स नाम से फर्म है।
विज्ञापन

 
शास्त्री नगर में बुधवार रात साढ़े नौ बजे वहां के एक निवासी ने उन्हें सड़क किनारे बेसुध पड़ा देखकर उनके घर जाकर बताया कि अजय को किसी गाड़ी ने टक्कर मार दी है। अजय की पत्नी ममता और अजय का भाई डिंपल मौके पर पहुंचे और पीसीआर बुलाकर अजय को सेक्टर-16 के अस्पताल पहुंचाया। वहां हालात गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में अजय की मौत हो गई। आईटी पार्क थाना पुलिस ने रात को हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू की। 
विज्ञापन


अजय की टांगों के ऊपर हैं चोटों के निशान 
अजय के परिवार वालों और ट्रांसपोर्टरों ने गुरूवार को आईटी पार्क थाने में पहुंचकर अपना विरोध जताते हुए बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने उसको चाकू मारकर मारा है। अजय के शरीर पर चोट के निशान कमर के नीचे और टांगों के ऊपर थे। इन्हें देखकर नहीं लगता था कि इन चोटों से अजय की मौत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि यह नसें फटने के निशान हैं। संदिग्ध हालात को देखते हुए पुलिस ने सेक्टर-32 के डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाया है। रिपोर्ट में पता चल कि अजय के शरीर पर चाकू से चार जगह वार कर उसे मारा है। शुक्रवार को शव परिजनों के हवाले किया जाएगा।  

अजय के भाई का आरोप, पड़ोसी ने मारा
डिंपल ने गुरूवार देर रात पुलिस को बयान दिया कि मरने से पहले उसके भाई अजय ने उसे बताया था कि पड़ोसी युवक ने उसे चाकू मारा है। डिंपल ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाली एक महिला की बहन से आरोपी शादी करना चाहता था जबकि अजय ने भिवानी के रहने वाले अपने मामा के लड़के की उससे सगाई करवा दी।

इससे खफा होकर आरोपी ने अजय को मार दिया। डिंपल अपने परिवार को लेकर गुरूवार सुबह हरियाणा के जिला हिसार के गांव चौधरीवाला में चला गया था। शाम को ट्रांसपोर्टरों के कहने पर उसने अपने पिता राम अवतार के साथ आकर पुलिस को यह बयान दर्ज करवाए। 


पुलिस ने बयान दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं डाली गई है। पुलिस आसपास के लोगों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।  - राजीव कुमार, थाना प्रभारी आईटी पार्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed