फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Trader commits suicide in Charkhi Dadri of Haryana

Haryana: नौ लोगों ने वापस नहीं की लाखों की रकम, व्यापारी ने फंदा लगा जान दी, सुसाइड नोट में लिखे नाम

Sun, 27 Aug 2023 12:06 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 27 Aug 2023 12:06 PM IST
सार

पुलिस ने कविता के बयान पर नौ लोगों के खिलाफ धारा 306 और 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नौ आरोपियों के पास कुल 18 लाख 96 हजार रुपये बकाया थे।

विज्ञापन
A Trader commits suicide in Charkhi Dadri of Haryana
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंपापुरी के ढांडी आश्रम के पास रहने वाले एक भैंस व्यापारी ने रावलधी की बणी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदे पर लटके मिले सुरेश (32) के कपड़ों से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें कुछ लोगों पर रुपयों की अदायगी न करने का आरोप है। मृतक का पोस्टमार्टम पुलिस ने रोहतक पीजीआई में करवाया और उसकी पत्नी के बयान पर नौ नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस को सुरेश की पत्नी कविता ने बताया कि वो और उसका पति भैंसों की खरीद-फरोख्त और दूध बेचने का काम करते हैं। उसका पति कई लोगों से भैंस लेकर आगे अन्य लोगों को बेच चुका है। कविता ने बताया कि कई माह बाद भी कुछ लोगों ने उनके रुपये नहीं दिए। इसके चलते उसका पति तनाव में था।
विज्ञापन


कविता ने बताया कि 25 अगस्त को उसका पति घर से बिना बताए निकला था। वो रात तक वापस घर नहीं आया। 26 अगस्त को उन्हें पता चला कि सुरेश ने रावलधी की बणी में पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। तुरंत मृतक की पत्नी मौके पर पहुंची और फंदे पर लटके शव की शिनाख्त अपने पति सुरेश के रूप में की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। मृतक के कपड़ों की तलाशी लेने पर पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। इसमें नौ लोगों के नाम लिखे हैं। वहीं, सदर थाना पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया और वहां से शव को रोहतक पीजीआई भेजा गया। वहां बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने कविता के बयान पर नौ लोगों के खिलाफ धारा 306 और 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नौ आरोपियों के पास कुल 18 लाख 96 हजार रुपये बकाया थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed