फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Teenager murdered in rewari 

हरियाणा : रेवाड़ी में 17 साल के लड़के की हत्या, कुख्यात बदमाश का था भतीजा, नहर किनारे मिला शव 

Thu, 24 Dec 2020 01:05 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 24 Dec 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
A Teenager murdered in rewari 
मृतक पीयूष। - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा के रेवाड़ी में बदमाश जीता गुर्जर के भतीजे पीयूष की सिर में दो गोली मार और सीने में चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। उसका शव गुरुवार सुबह शहर के तुर्कियावास रोड पर नहर के पास मिला। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची। पुलिस को हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। अभी पैसे के लेनदेन को लेकर रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।   

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर के गुर्जरवाड़ा निवासी 17 वर्षीय पीयूष बुधवार शाम को स्कूटी पर घर से निकला था। पीयूष को आखिरी बार शहर के माता चौक पर देखा गया था। उसके बाद से ही वह गायब था। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश की लेकिन पता नहीं चलने पर पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन निकाली तो दिल्ली रोड पर पुलिस लाइन के आसपास की मिली। देर रात ही पुलिस और परिजनों ने खूब तलाश की लेकिन पीयूष का पता नहीं चल पाया। सुबह उसका शव दिल्ली रोड से तुर्कियावास की ओर जाने वाले रास्ते पर नहर के पास मिला। पीयूष के सिर में दो गोलियां मारी गई हैं और सीने को चाकू से गोदा गया है। बता दें कि पीयूष के चाचा जीतराम उर्फ जीता गुर्जर की वर्ष 2013 में दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जीता पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जल्द इस हत्याकांड को सुलझा लिया जाएगा। प्रारंभिक जांच में मामला लेनदेन का लग रहा है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। कुछ सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी है। - अभिषेक जोरवाल, एसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed