फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Smuggler arrested with heroin in Ludhiana of Punjab

अमृतसर का तस्कर गिरफ्तार, दो बार में 11 किलो हेरोइन पकड़ी, राशन के थैले में छिपा रखा था

Thu, 28 May 2020 06:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 May 2020 06:28 PM IST
सार

  • बीएसएफ की टीम के साथ एसटीएफ ने कुछ दिन पहले फिरोजपुर बार्डर क्षेत्र से बरामद की थी हेरोइन
  • फिरोजपुर रोड पर नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर कब्जे से पांच किलो हेरोइन फिर की बरामद

विज्ञापन
A Smuggler arrested with heroin in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान के तस्करों से व्हाट्सएप कॉल पर संपर्क कर हेरोइन की खेप मंगवाने वाले एक आरोपी को एसटीएफ  ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कुछ दिन पहले एसटीएफ ने बीएसएफ के साथ मिलकर सूचना के आधार पर जीरो लाइन से छह किलो हेरोइन बरामद की थी। आरोपी वहां से फरार हो गया था। 

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में अमृतसर के गांव कोटली औलख निवासी प्रताप सिंह (37) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। बीती रात को पुलिस ने फिरोजपुर रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हेरोइन की खेप देने लुधियाना आ रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पांच किलो चालीस ग्राम हेरोइन बरामद की। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी की गुहार, 'मोदी साहब! मेरा कबूतर वापस कर दीजिए, मैं बहुत चाहता हूं', पढ़ें- मामला

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दूसरा मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने कुल 11 किलो चालीस ग्राम हेरोइन और बाइक बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। एसटीएफ में तैनात सब इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी को कुछ दिन पहले सूचना मिली थी कि आरोपी प्रताप सिंह हेरोइन तस्करी करता है। 

इसके बाद पुलिस ने बीएसएफ के अधिकारियों के साथ मिलकर फिरोजपुर बार्डर की जीरो लाइन पर जमीन में दबाई हेरोइन बरामद की। आरोपी उस समय पुलिस के हाथ नहीं लगा था। पुलिस ने हेरोइन कब्जे में ले ली थी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी इलाके में ही हेरोइन की खेप देने आ रहा है। 

इस पर पुलिस ने आरोपी को उस समय काबू कर लिया जब वह सरकारी राशन वाले थैले में हेरोइन लेकर जा रहा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है और पिछले कई सालों से हेरोइन का सेवन करता है। आरोपी खुद शार्ट कट तरीके से पैसे कमाने के चक्कर में हेरोइन तस्करी करने लगा। 

उसके पाकिस्तान के नशा तस्कर दोधी के साथ संपर्क बन गए और व्हाट्सएप कॉल के जरिए हेरोइन की खेप मंगवाता था। दोधी वहां से किसी के जरिए हेरोइन जीरो लाइन पर जमीन में दबवा देता था और उसे बता देता था। प्रताप सिंह मौका देख हेरोइन वहां से लाकर आगे सप्लाई करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed