{"_id":"5cab2b72bdec22144a273a88","slug":"a-sadhu-claims-about-baby-boy-birth-via-medicine-arrested-by-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महंत एक दवाई देकर शर्तिया लड़का होने का दावा करता था, पर ऐसा फंसा, पकड़ ले गई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महंत एक दवाई देकर शर्तिया लड़का होने का दावा करता था, पर ऐसा फंसा, पकड़ ले गई पुलिस
Mon, 08 Apr 2019 04:42 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला/कुरुक्षेत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला/कुरुक्षेत्र
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 08 Apr 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंत एक दवाई देकर शर्तिया लड़का होने का दावा करता था, लेकिन वह अपने ही जाल में फंस गया। उसका सच ऐसे सामने आया कि पुलिस पकड़ ले गई। मामला हरियाणा का है। अंबाला के शहजादपुर में लड़का पैदा होने की शर्तिया दवा देने वाले साधु को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पकड़ा है।
तलाशी के दौरान उसके पास से टीम के सदस्यों ने कई एलोपैथिक दवाइयां बरामद की हैं। गांव के लोगों ने टीम के सदस्यों को बताया कि यह उसका पुश्तैनी काम है। इससे पूर्व उसके पूर्वज भी दवा देने का काम करते थे। उसके यहां दूर-दूर से लोग दवा लेने के लिए आते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि साधु लड़का पैदा होने की दवा भी देता है, इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।

कुरुक्षेत्र स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिल रही थी कि गांव फतेहगढ़ स्थित एक व्यक्ति संत के वेश दंपति को पुत्र पैदा होने का दवा देने का दावा कर रहा है। मामला जब हरियाणा औषधि नियंत्रक डॉ. नरेंद्र आहूजा के संज्ञान में आया तो उन्होंने कुरुक्षेत्र व अंबाला की संयुक्त टीम गठित करके एक फर्जी ग्राहक को साधु का वेश धारण कर गांव में रहने वाले सुरेंद्र गिरी के पास भेजा।
करीब 50 वर्षीय सुरेंद्र गिरी ने फर्जी ग्राहक से 1900 में दवा की कीमत तय की और ग्राहक बनकर आए व्यक्ति ने पेशगी के तौर पर सुरेंद्र गिरी को 500 रुपये पकड़ा दिए। इशारा मिलते ही कुरुक्षेत्र व अंबाला की टीम ने तुरंत साधु को घेरकर घर की तलाशी ली। मौके से कई एलोपैथिक दवाइयां मिलीं हैं, जिनके रखरखाव के लिए सुरेंद्र गिरी के पास कोई लाइसेंस नहीं मिला।
यह देसी दवाएं हैं, जो पुत्र पैदा होने का दावा करके दंपति को दी जाती थीं। मौके पर ही पंजोखरा थाना पुलिस को बुलाया गया और पुलिस ने सुरेंद्र गिरी को हिरासत में ले लिया। पीएनडीटी अधिनियम के तहत सुरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।