{"_id":"63ff6672de133d95c70e2125","slug":"a-prisoner-commits-suicide-in-hoshiarpur-central-jail-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hoshiarpur News: होशियारपुर केंद्रीय जेल में कैदी ने फंदा लगा जान दी, उम्रकैद की सजा काट रहा था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hoshiarpur News: होशियारपुर केंद्रीय जेल में कैदी ने फंदा लगा जान दी, उम्रकैद की सजा काट रहा था
Wed, 01 Mar 2023 08:23 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 01 Mar 2023 08:23 PM IST
सार
बीती रात कैदी ने परने (गमछा) की रस्सी बनाकर लैम्प पोस्ट की ग्रिल से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त की है। थाना सिटी पुलिस मामले की जांच कर रही है। कैदी होशियारपुर केंद्रीय जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाब की होशियारपुर केंद्रीय जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हाजीपुर निवासी रोहित वशिष्ठ धारा 302 के तहत आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। उनका कहना है कि किसी कारणवश उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। बीती रात उसने परने (गमछा) की रस्सी बनाकर लैम्प पोस्ट की ग्रिल से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त की है। थाना सिटी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस को बच्चा लावारिस हालत में मिला
उधर, जिला बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. हरप्रीत कौर ने बताया कि होशियारपुर सदर थाने में एक बालक लावारिस हालत में मिला है। उसकी उम्र करीब 12 वर्ष है। बच्चे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। बच्चे का रंग सांवला है। कद 4 फुट 7 इंच है और चेहरे के दाहिनी ओर जलने का निशान है। उसने गुलाबी टी-शर्ट और ग्रे रंग का पायजामा पहना है। डॉ. हरप्रीत कौर ने कहा कि बच्चा अपने बारे में कुछ नहीं बता रहा है। इस संबंध में सदर होशियारपुर थाना पुलिस ने सूचना दर्ज कर ली है।
विज्ञापन