{"_id":"5b7d821542c79246462549f3","slug":"a-married-woman-and-people-have-suicide-in-two-different-places-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः घरेलू हिंसा से परेशान विवाहिता ने लगाई फांसी, तो आर्थिक तंगी से दुखी मजदूर ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाबः घरेलू हिंसा से परेशान विवाहिता ने लगाई फांसी, तो आर्थिक तंगी से दुखी मजदूर ने दी जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Updated Thu, 23 Aug 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के दो अलग-अलग स्थानों ने आत्महत्या की खबर है। पहली घटना लुधियाना के साहनेवाल की है। यहां, हरनाम पुरा निवासी अमनदीप कौर (26) ने मंगलवार की देर शाम घर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब उसकी मां बाजार से वापस आई। बेटी का शव लटकता देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद बुधवार को पोस्टमार्टम करा शव वारिसों के हवाले कर दिया है।
थाना साहनेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि अमनदीप की शादी करीब सात साल पहले हुई थी। कुछ ही समय बाद उसका तलाक हो गया। परिजनों ने उसकी दोबारा से शादी कर दी। मगर दूसरी शादी में भी घरेलू बातों को लेकर पति के साथ नहीं बनी तो वह मायके रहने के लिए आ गई। पिछले काफी समय से वह मायके में रह रही थी।
उसका चार साल का बच्चा पति के पास ही था, जो पंचायती राजीनामे के बाद पति के पास गया था। घरेलू बातों को लेकर वह पिछले काफी समय से परेशान थी। मंगलवार देर शाम अमनदीप कौर की मां किसी काम से बाहर गई तो पीछे से उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जब उसकी मां आई तो पंखे के सहारे शव लटकता देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
वहीं संगरूर के लहरागागा के नजदीकी गांव अड़कवास के एक नौजवान मजदूर ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर अपनी जान दे दी। जानकारी के मुताबिक गांव अड़कवास का 27 वर्षीय राम सिंह मेहनत मजदूरी करके अपना परिवार चला रहा था। उसके पास जमीन भी नहीं थी और आर्थिक तंगी के कारण वह पिछले कुछ समय से परेशान भी था। इसी परेशानी के चलते उसने कोई जहरीली वस्तु निगलकर अपनी जान दे दी। गांववासियों ने सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की जाए।