फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Man Threatened To Pandit by Showing Pistol In Chandigarh

'पंडित जी' ने करवाई शादी, दक्षिणा मांगी तो युवक ने तान दी पिस्टल और कहा-भाग जाओ

Wed, 03 Jul 2019 01:57 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Jul 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
A Man Threatened To Pandit by Showing Pistol In Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

शादी करवाने के बाद दक्षिणा मांगने पर वधू पक्ष के एक व्यक्ति ने पंडित से गाली गलौच की। उसने पिस्टल दिखाकर भागने की भी धमकी दे डाली। इससे घबराए पंडित ने 100 नंबर पर कॉल कर मदद मांगी।

विज्ञापन


हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले वधू पक्ष का आरोपी व्यक्ति मौके से फरार हो गया। पंडित अपनी दक्षिणा और युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी के पास पहुंचे। मौली थाना प्रभारी ने मामले की जांच करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


पंडित रमेश पांडे ने बताया कि 23 जून को वह अपने एक अन्य साथी के साथ सुंदर कालोनी मौली जागरां पार्ट 2 में एक युवती की शादी करवाने गए थे। शादी के बाद जब उन्होंने यजमान से दक्षिणा मांगी तो वधू पक्ष से आए एक व्यक्ति ने पिस्टल तान दी और वहां से भाग जाने के लिए कहने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कि पुलिस मौके पर पहुंचती वह व्यक्ति फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति ने शराब पी रखी थी। रमेश पांडे ने बताया कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो एसएसपी से मिलने पहुंचे। एसएसपी के पीए ने फोन किया तो थाना प्रभारी ने मामले की जांच का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed