फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   a man Suicide by eating sulfas in Chandigarh

चंडीगढ़ः घर के दरवाजे पर पति ने खाया सल्फास, तड़प-तड़प के हो गई मौत

Fri, 24 Aug 2018 10:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 24 Aug 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
a man Suicide by eating sulfas in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ के गांव खुड्डा अलीशेर के मकान नंबर-128 के दरवाजे पर गुरूवार दोपहर एक युवक ने सल्फास निगल लिया। मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। सल्फास निगलने के बाद उसे उल्टियां शुरू हो गईं। इसके बाद उसने मकान का दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर जब उसकी पत्नी ने दरवाजा खोला तो उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में पत्नी उसे लेकर जीएमएसएच-16 लेकर पहुंची। 
विज्ञापन


डॉक्टरों ने हालत गंभीर पाते हुए तुरंत इलाज शुरू कर दिया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मूलरूप से चमकौर साहिब के एक गांव के रहने वाले 32 वर्षीय कुलविंदर सिंह के रूप में हुई है। कुलविंदर की मौत से पहले सूचना पर सेक्टर-11 थाने से पुलिसकर्मी पूछताछ को अस्पताल पहुंचे लेकिन हालत गंभीर होने के चलते पूछताछ नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


कुलविंदर की पत्नी 37 वर्षीय रंजीत कौर ने पुलिस को बताया कि वह और उसका पति कुलविंदर सिंह खुड्डा अलीशेर के उक्त मकान में ही एक साथ रहते थे लेकिन कुछ दिन पहले कुलविंदर चमकौर साहिब में अपनी मां के पास रहने लगा था। रंजीत कौर ने बताया कि कुलविंदर सिंह से उसकी दूसरी शादी हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। पुलिसकर्मियों को कुलविंदर सिंह के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते पुलिस ने रंजीत कौर से कुलविंदर सिंह के खुदकुशी के कारण जानने बाबत पूछताछ की। बताया गया कि वह शराब के सेवन का आदी था और कोई कामकाज नहीं करता था। दोनों उक्त पते पर काफी समय एकसाथ रहे लेकिन बीते कुछ दिन से कुलविंदर सिंह अपनी मां के पास जाकर रहने लगा था। बहरहाल, सेक्टर-11 थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लेकिन अब तक की जांच में कुलविंदर सिंह के खुदकुशी के कारणों का पता नही लग सका है और न ही यह पता लगा है कि वह बीते दिनों पत्नी से अलग किन कारणों से रहने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed