{"_id":"5d3f227a8ebc3e6d10748a39","slug":"a-man-shot-dead-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता की गोली मारकर हत्या, 2018 में राजस्थान में लड़ा था विधानसभा चुनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बसपा नेता की गोली मारकर हत्या, 2018 में राजस्थान में लड़ा था विधानसभा चुनाव
Mon, 29 Jul 2019 11:24 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नांगल चौधरी (नारनौल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नांगल चौधरी (नारनौल)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 29 Jul 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के गांव जैनपुर बास के एक पार्टी के नेता की सोमवार दोपहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक बहुजन समाज पार्टी की टिकट से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुका है। राजस्थान पुलिस द्वारा वीटी के आधार पर थाना नांगल चौधरी पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है। जिनसे उक्त घटना बाबत पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
राजस्थान के गांव जैनपुर बास निवासी जसराम पटेल की कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जसराम पटेल पर थाना बहरोड़ में आपराधिक मामले दर्ज हैं। राजस्थान पुलिस को जैसे ही वारदात की सूचना मिली तो पुलिस ने पड़ोसी राज्यों की पुलिस को अलर्ट जारी करते हुए सीमाओं पर नाकाबंदी के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस ने भी पड़ोसी राज्य की पुलिस की सूचना पर सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी। वहीं, स्थानीय पुलिस को सीमावर्ती क्षेत्र में चार युवकों पर शक हुआ तो पुलिस ने उन्हें मौके से ही धर दबोचा और थाने लाकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बता दें कि मृतक जसराम बहुजन समाज पार्टी की टिकट से साल 2018 में विधानसभा का चुनाव लड़ा था। थाना नांगल चौधरी प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि स्थानीय पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग पड़ोसी राज्य राजस्थान के गांव जैनपुर बास में मर्डर करके फरार हो गए हैं, जोकि हरियाणा की सीमा में दाखिल हो सकते हैं।
स्थानीय पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए राजस्थान के साथ लगती सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी। वहीं, बहरोड़ के सीमावर्ती क्षेत्र में चार युवक संदेह के घेरे में आए, जिन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।