फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Man shot dead in Punjab's bathinda

बठिंडाः जमीन विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी चार गोली, मौके पर ही चली गई जान

Sat, 07 Mar 2020 09:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 07 Mar 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
A Man shot dead in Punjab's bathinda
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

बठिंडा के प्रताप नगर में शनिवार देर शाम को जमीन के विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे की चार गोलियां मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सिमरनजीत सिंह के तौर पर हुई है। घटना के बाद आरोपी जसविंदर सिंह फरार हो गया। थाना केनाल पुलिस ने मृतक के पिता जसवंत सिंह के बयान पर आरोपी जसविंदर के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


डीएसपी सिटी गुरजीत सिंह रोमाणा ने बताया कि पिछले कुछ समय से सिमरनजीत सिंह और उसके भाई जसविंदर सिंह के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जसविंदर अपने भाई से रंजिश रखता था। शनिवार को जब सिमरनजीत सिंह अपने घर के समीप था तो आरोपी जसविंदर ने उस पर रिवाल्वर से चार गोलियां दाग दीं। 
विज्ञापन


एक गोली उसके सिर और दूसरी सीने में लगी। इससे सिमरनजीत की मौके पर मौत हो गई। डीएसपी ने बताया कि आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। थाना केनाल पुलिस ने मृतक के पिता जसवंत सिंह के बयान पर आरोपी जसविंदर सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed