फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A man shot dead in bhatinda

बठिंडा में डेरा प्रेमी के सिर में गोली मारकर हत्या, बेअदबी मामले में आ चुका है बेटे का नाम

Fri, 20 Nov 2020 06:32 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 20 Nov 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
A man shot dead in bhatinda
बठिंडा में मारे गए मनोहर लाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के बठिंडा के रामपुरा क्षेत्र के कस्बा भगता भाईका में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे दो मोटर साइकिल सवार दो युवकों ने दुकान में बैठे डेरा प्रेमी के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने चार फायर किए। मृतक की पहचान मनोहर लाल (55) के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर एसएसपी भूपिंदर जीत सिंह विर्क और आईजी जसकरण सिंह भारी पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आस पास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ थाना दयालपुरा में हत्या का केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डेरा प्रेमी मनोहर लाल भगता भाई का में मनी एक्सचेंजर का काम करता है। बस स्टैंड के समीप उनकी दुकान है। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे जब डेरा प्रेमी अपनी दुकान में था तो दो मोटर साइकिल सवार युवक दुकान में आए और उनके सिर में गोली मारकर फरार हो गए। आस पास के लोगों ने घायल डेरा प्रेमी को नजदीक के प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाया जहां पर उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी।


वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी भूपिंदर जीत सिंह विर्क और आईजी जसकरण सिंह भारी पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आस पास की दुकानों और मृतक डेरा प्रेमी की दुकान के आगे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया। एसएसपी भूपिंदर जीत सिंह विर्क का कहना था कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

वहीं स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृतक डेरा प्रेमी के बेटे जिम्मी अरोड़ा का नाम बेअदबी मामलों में आ चुका है। बेअदबी मामलों की जांच कर रही एसआईटी ने जिम्मी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। मनोहर लाल की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। इस हत्याकांड को बेअदबी मामलों के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed